फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   post graduate exam in lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीजी सोशल वर्क की 14 से, जूलॉजी की 15 से परीक्षा

Wed, 05 Jan 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
post graduate exam in lucknow university
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने मंगलवार को भी कई परास्नातक पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। इसके अनुसार मास्टर ऑफ सोशल वर्क (सीबीसीएस) तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 14 से 22 जनवरी तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं मास्टर ऑफ सोशल वर्क (न्यू सिलेबस) तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 25 जनवरी तक इसी समय में होगी।
विज्ञापन

मास्टर ऑफ पापुलेशन स्टडीज तीसरे सेमेस्टर (सीबीसीएस) 17 से 25 जनवरी तक और एमए इन क्रिमिनोलॉजी एंड क्रिमिनल जस्टिस एडमिनिस्ट्रेशन तीसरे सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षा 17 से 22 जनवरी तक होगी। मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ कम्युनिटी मेडिसिन (सीबीसीएस) तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 22 जनवरी व बीए ऑनर्स सोशल वर्क तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 22 जनवरी तक होगी। बीए ऑनर्स सोशल वर्क पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 19 से 25 जनवरी तक होगी।
विज्ञापन

एमएससी जुलॉजी तीसरे सेमेस्टर (न्यू सिलेबस) की परीक्षा 15 से 24 जनवरी तक और एमएससी जूलॉजी तीसरे सेमेस्टर (बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्राें) की परीक्षा 15 से 21 जनवरी तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी। एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 15 से 21 जनवरी तक और एमए ज्योर्तिविज्ञान तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 22 जनवरी तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमए इंग्लिश तीसरे सेमेस्टर (सीबीसीएस) की परीक्षा 14 से 25 जनवरी तक और एमए इंग्लिश तीसरे सेमेस्टर (बैक पेपर, छूटे छात्रों व इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 17 से 22 जनवरी तक होगी। एमए संस्कृत तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा तक 17 से 22 जनवरी तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। एमए उर्दू तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा 17 से 20 जनवरी तक होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना ने बताया कि परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर भी उपलब्ध है।

बीएससी प्रयोगात्मक परीक्षा का समय बदला
बीएससी पांचवें सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर व छूटे छात्रों) और बीएससी तीसरे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का समय रिवाइज किया गया है। विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण सेठी के अनुसार परीक्षा सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगी। विद्यार्थी 8.30 बजे लैब में रिपोर्ट करेंगे। वहीं एमए, एमएससी स्टेटिक्स पहले व दूसरे पेपर का इंटरनल टेस्ट 10 जनवरी को दोपहर 12.05 से 01.05 बजे तक विभाग में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed