Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Post ballot facility should be available for Haj Yatri.

UP: हज हाउस में यात्रियों को दी जाए पोस्टल बैलेट सुविधा, सीईओ व भाजपा अध्यक्ष को लिखा पत्र

Thu, 09 May 2024 12:04 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 May 2024 12:04 AM IST
सार

ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी के अध्यक्ष डॉ. अम्मार रिजवी ने मुख्य चुनाव आयुक्त और भाजपा अध्यक्ष को पत्र भेजकर हज यात्रियों को पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Post ballot facility should be available for Haj Yatri.
- फोटो : istock

विस्तार

ऑल इंडिया माइनॉरिटीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी के अध्यक्ष डॉ. अम्मार रिजवी ने कहा कि हज के लिए सऊदी अरब जा रहे लोगों को लोकसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट की सुविधा मुहैया कराई जाए।

विज्ञापन


इस बाबत उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। डॉ. रिजवी ने पत्र में कहा कि इस साल देश भर से लगभग दो लाख लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं। वहीं, इस समय लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में हज पर जाने वाले यात्री अपने मताधिकार से वंचित रह जाएंगे। लिहाजा हज यात्रियों को पोस्टल बैलेट की सुविधा दी जाए, जिससे वे मताधिकार का प्रयोग कर सकें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में जहां भी हज हाउस हैं, वहां हज संबंधी प्रक्रिया पूरी करते समय लोगों से पोस्टल बैलेट भरवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed