Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   possibility of rain with thunder and lightning in UP for next two days Hail will also fall Cold winds increase

UP Weather : आज से बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ से कहीं बूंदाबांदी... तो कहीं ओले गिरने के आसार

Fri, 27 Dec 2024 12:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 12:21 AM IST
सार

UP Weather Update: गले दो दिन गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी।

विज्ञापन
possibility of rain with thunder and lightning in UP for next two days Hail will also fall Cold winds increase
नए साल से पहले मौसम का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार है। शुक्रवार को पश्चिमी यूपी के आगरा समेत विभिन्न जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चलेंगी। मौसम विभाग की ओर से ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। 27-28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ केअसर से गरम-चमक के साथ बूंदाबांदी और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

आगरा में सर्द हवाओं संग गिरेंगे ओले

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को बदले हुए मौसम के बीच पश्चिम में आगरा आदि में तेज सर्द हवाओं संग ओले गिरने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पारे में दो से चार डिग्री की कमी आएगी
प्रदेश में अगले दो दिन बादलों और सर्द हवाओं वजह से दिन के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आएगी। वहीं रात के पारे में भी दो से चार डिग्री की कमी देखने को मिलेगी। बारिश गुजर जाने के बाद अगले 48 घंटों में तापमान की बदली हुई स्थितियां फिर से पहले जैसी हो जाएंगी। 

विज्ञापन

...और गिरेगा रात का पारा

राजधानी लखनऊ की बात करें तो अगले दो दिन में बूंदाबांदी, बादलों और हवा की मौजूदगी की वजह से दिन के तापमान के 15 से 18 डिग्री सेल्सियस तक आ जाने के संकेत हैं। हालांकि रात के पारे में थोड़ी कमी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed