फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Possibilities explored in solar energy production sector, emphasis on one trillion economy

Lucknow News: सौर ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र में तलाशी संभावनाएं, वन ट्रिलियन इकोनॉमी पर रहा जोर

Sat, 22 Mar 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Possibilities explored in solar energy production sector, emphasis on one trillion economy
लखनऊ। पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की ओर से शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित पीएचडी हाउस में मेंबर्स मीट हुई, जिसमें उद्यमियों ने प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन, भंडारण व निवेश पर चर्चा कर नई संभावनाएं तलाशीं। प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनाने पर भी चर्चा हुई। मई में होने वाले यूपीईएक्स 2025 कार्यक्रम के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

पीएचडीसीसीआई के प्रदेश चैप्टर के सह अध्यक्ष राजेश निगम ने बैठक में मौजूद 50 से ज्यादा सदस्यों से प्रदेश में निवेश के अवसर तलाशने व सरकार को सहयोग कर प्रदेश को औद्योगिक मजबूती देने की अपील की। इस दौरान ह्योन एनर्जी की सह-संस्थापक और वीटाडे इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक फूलवी अग्रवाल ने बताया कि कैसे ग्रीन एनर्जी के इस्तेमाल से जीरो कार्बन उत्सर्जन कर हम पर्यावरण व उद्योगों को स्वस्थ व समृद्ध बना सकते हैं। ईएसजी यानि एनवॉयरमेंट सोशल गवर्नेंस के जरिये हम एमएसएमई सेक्टर को तेजी से रफ्तार दे सकते हैं।
विज्ञापन

चैप्टर के क्षेत्रीय निदेशक अतुल श्रीवास्तव ने 8-10 मई के बीच आईजीपी में होने वाले दो दिवसीय यूपी एनर्जी एक्सपो 2025 के बारे में भी जानकारी दी। मकसद प्रदेश को सौर ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के लिए एक बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित करना है। पीएचडीसीसीआई की रिटेल स्टेट सब-कमेटी के अध्यक्ष संजीव सरीन, प्रदेश चैप्टर के वरिष्ठ सदस्य संजीव अग्रवाल, रजत मेहरा, राघव अग्रवाल, फूलवी अग्रवाल, अविनाश घई समेत 50 से ज्यादा उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed