{"_id":"69fe5474c28dfad678038c16","slug":"posing-as-a-customer-he-robbed-a-jeweler-of-gold-pendants-and-earrings-lucknow-news-c-13-lko1096-1727508-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ग्राहक बन पहुंचा, सराफ से लूट ले गया सोने के पेंडल व झुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ग्राहक बन पहुंचा, सराफ से लूट ले गया सोने के पेंडल व झुमके
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड के विज्ञानखंड स्थित मंगलन ज्वैलरी शॉप पर ग्राहक बनकर पहुंचा नकाबपोश लुटेरा सराफ मुन्ना कुमार से सोने का पेंडल और तीन जोड़ी झुमके लूट ले गया। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
बिहार के सिवान निवासी सराफ मुन्ना कुमार मौजूदा समय में विज्ञानखंड के छोटा भरवाना में भोला चौराहे के पास किराए पर रहते हैं। उनकी विज्ञानखंड इलाके में सराफा की दुकान है। उनके अनुसार गत सोमवार को एक अनजान नंबर से उनके पास कॉल आई। फोनकर्ता ने पत्नी के टूटे हुए पेंडल और झुमके बदल कर नए लेने की बात कही। इस पर मुन्ना ने उसे मंगलवार को दुकान बुलाया, लेकिन वह सोमवार शाम को ही पहुंच गया। इस पर उन्होंने अगले दिन आने के लिए कहा। मंगलवार को आरोपी दोबारा दुकान पहुंचा तो मुन्ना कुमार ने पेंडल व झुमके की व्यवस्था न हो पाने की बात कह उसे बुधवार शाम को बुलाया। आरोपी बुधवार को पहुंचा तो मुन्ना ने उसे बृहस्पतिवार को बुलाया। आरोपी हमेशा मास्क लगाकर आता था।
खुद को टीबी का बताया था
सराफ मुन्ना के अनुसार आरोपी ने बृहस्पतिवार दोपहर फिर फोन किया और शाम करीब सात बजे पेंडल व झुमका खरीदने दुकान पहुंचा। उन्होंने उसे ट्रे में दो पेंडल व तीन जोड़ी सोने के झुमके लाकर दिखाए। इस दौरान आरोपी एक पेंडल और तीन जोड़ी झुमके छीनकर भाग निकला। मुन्ना ने शोर मचाते हुए उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। मुन्ना के अनुसार उन्होंने आरोपी मास्क लगाने के बारे में पूछा था तो उसने खुद को टीबी का मरीज बताया था। इससे वह धोखा खा गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में दिखा आरोपी
इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि सराफ मुन्ना की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की फुटेज मिली है। इसके अलावा उसके मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस पर लेकर तलाश की जा रही है।