फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pos machines will be given to checking team

Lucknow News: वाहन चेकिंग टीम को मिलेंगी पीओएस मशीनें, मौके पर ही जमा होगा चालान, ट्रायल शुरू

Sat, 19 Jul 2025 07:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
pos machines will be given to checking team
लखनऊ। वाहनों की चेकिंग के दौरान चालान अब मौके पर ही जमा करवाए जा सकेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग चेकिंग अधिकारियों को प्वॉइंट ऑफ सेल(पीओएस) मशीनें देगा। इसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है। एसबीआई यह मशीनें प्रदान करेगा।
विज्ञापन

पीओएस मशीनों के मौके पर होने से वाहन स्वामी को चालान भरने के लिए कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। वह कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। इससे प्रवर्तन दस्तों को भी राहत होगी। आरटीओ(प्रवर्तन), एआरटीओ(प्रवर्तन) और यात्री कर अधिकारी(पीटीओ) को पीओएस मशीनें देकर वाहन स्वामियों से तुरंत जुर्माना जमा कराने का लक्ष्य रखा गया है। इससे आरटीओ कार्यालय या ऑनलाइन जमा करने के लिए जनसुविधा केंद्रों पर नहीं जाना होगा। पीओएस मशीन से चालान प्रक्रिया पेपरलेस होगी। पारदर्शिता भी बढ़ेगी। ट्रायल के तौर पर दो अफसरों को मशीनें दी गईं हैं। मशीनों में पेश आने वाली दिक्कतों की रिपोर्ट बनाई जा रही है। कैमरे की गुणवत्ता कुछ परेशान कर रही है। इन मशीनों से भुगतान होने पर रियल टाइम जानकारी विभाग को मिलेगी। पीओएस मशीन से बनाए गए चालान पर डेबिट, क्रेडिट कार्ड से जुर्माना जमा कराने की सुविधा मिलेगी। आरटीओ प्रशासन संजय तिवारी ने बताया कि आगे यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस(यूपीआई) से भी इसे कनेक्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed