फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   population of lucknow is not taking interest in government apps

यहां जानें, कौन से ऐप डाउनलोड कर रहे हैं लखनऊ के लोग

Tue, 29 Mar 2016 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Mar 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
population of lucknow is not taking interest in government apps
लखनऊ के लोगों का नहीं है ड‌िज‌िटल इं‌ड‌िया में रुझान - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मन की बात में डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने और लोगों से ज्यादा से ज्यादा सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ने की अपील की। सूबे के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी सूचना प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। 
विज्ञापन


ट्विटर से लेकर अपना खुद का मोबाइल एप भी वह लॉन्च कर चुके हैं। इसके बाद भी लखनऊ में इस अपील का कोई असर नहीं दिखता। 

सरकारी विभाग पिछले दो साल से लगातार लोगों को सूचना प्रौद्योगिकी की मदद से सुविधा देने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए मोबाइल एप और सोशल मीडिया जैसे ट्विटर से सूचना और समस्याओं को हल करने जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। 
विज्ञापन


इस बीच वॉट्सएप जैसे माध्यम ही केवल सफल दिखते हैं। इसके उलट मोबाइल एप और ट्विटर पर डिजिटल इंडिया लखनऊवासियों को नहीं लुभा सका। 

यही वजह रही है कि नगर निगम और जिला प्रशासन जैसे पब्लिक से जुड़े विभाग भी इसमें फेल ही रहे। 45 लाख की आबादी वाले लखनऊ में महज 5000 लोगों ने ही मोबाइल एप डाउनलोड करने में दिलचस्पी दिखाई है। यही खराब हालात ट्विटर हैंडल पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सरकारी ऐप इस्तेमाल में ला रहे हैं लोग

population of lucknow is not taking interest in government apps
सोशल मीड‌िया में ज्यादा द‌िलचस्पी द‌िखा रहे हैं लोग - फोटो : Demo
विभाग : लखनऊ नगर निगम
एप : lucknow municipal corporation
डाउनलोड : 1000-5000
स्थिति : फरवरी 2015 के बाद से अपडेट नहीं किया गया। एप के माध्यम से शिकायतों की संख्या भी बहुत कम है।

विभाग : जिला प्रशासन
एप : my lucknow my pride
डाउनलोड : 1000-5000
स्थिति : समय-समय पर अपडेट नहीं हो रहा, मोबाइल एप सरकारी टेलीफोन डायरेक्ट्री बन गया है। संवाद नहीं किया जा सकता।

विभाग : जिला प्रशासन
एप : Aap ka awadh
डाउनलोड : 100-500
स्थिति : अक्टूबर 2014 के बाद अपडेट नहीं हुआ। शहर के पर्यटन के साथ जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एप बना।

विभाग : पर्यटन विभाग
एप : Uttar Pradesh Tourism
डाउनलोड :1000-5000
स्थिति : अभी तक केवल एंड्रॉयड प्लेटफार्म पर ही मौजूद है। आईफोन और विंडोज के लिए एप नहीं बना। 

जानें, ट्विटर का हाल

population of lucknow is not taking interest in government apps
सरकारी ऐप से नहीं है लोगों का जुड़ाव - फोटो : Demo
ट्विटर
विभाग : स्मार्ट सिटी, नगर निगम
अकाउंट : smartcitylko
फॉलोअर्स : 3190
अंतिम एक्टिविटी : दो दिन के बाद एक ट्वीट सोमवार को किया गया।

विभाग : जिला प्रशासन
अकाउंट : lucknow_dm
फॉलोअर्स : 216
अंतिम एक्टिविटी : छह दिन पहले, स्मार्ट सिटी की बैठक की जानकारी दी गई।

विभाग : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च
अकाउंट : csir_iitr
फॉलोअर्स : 126
अंतिम एक्टिविटी : 26 फरवरी को इंडो-ऑस्ट्रेलिया प्रोजेक्ट पर बैठक की सूचना दी। नदियों में सीवर की समस्या पर बात होनी है।

विभाग : ट्रैफिक पुलिस
अकाउंट : lucknowtraffic
फॉलोअर्स : 72
अंतिम एक्टिविटी : 18 मार्च को उत्तरप्रदेश डॉट ओआरजी का एक पोस्ट रीट्वीट किया। 11 फरवरी को अंतिम ट़्वीट।

विभाग : रेलवे
अकाउंट : drmlko25, drmljn
फॉलोअर्स : 1378, 872
अंतिम एक्टिविटी : दोनों ही ट्विटर हैंडल का उपयोग यात्रियों के लिए हो रहा है। इसकी वजह रेलमंत्री का हाल ही में सक्रिय होना है।

विभाग : पासपोर्ट ऑफिस
अकाउंट : rpolucknow
फॉलोअर्स : 2329
अंतिम एक्टिविटी : अधिकारी अकाउंट पर काफी एक्टिव हैं। लोगों की शिकायत पर जरूरी सूचना भी उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed