{"_id":"60b72f896785483cc167d098","slug":"poorvanchal-express-way-work-will-be-completed-till-august-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जुलाई के पहले सप्ताह में पूरी हो जाएगी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की एक साइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जुलाई के पहले सप्ताह में पूरी हो जाएगी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की एक साइड
Wed, 02 Jun 2021 12:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:43 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने यूपी में बन रहे सभी एक्सप्रेस वे की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण की प्रगति की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा की।
विज्ञापन
इस दौरान बताया गया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की एक साइड का कार्य जुलाई के प्रथम सप्ताह और दूसरी साइड का कार्य अगस्त तक पूरा हो जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इस एक्सप्रेस-वे के लिए स्ट्रक्चर के साथ-साथ टोल प्लाजा निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है। आगामी फरवरी में एक साइड और अप्रैल में दोनों साइड यातायात के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक एक्सप्रेस-वे मार्च, 2022 तक पूरा हो जाएगा। गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए करीब 60 फीसदी भूमि उपलब्ध हो गई है। 31 जुलाई तक भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो जाएगा। बैठक में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण की प्रगति की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन