फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ की पूर्वा धवन 20,125 फीट ऊंचे माउंट जोगिन पर तिरंगा फहराकर देंगी ये अहम संदेश

Thu, 17 May 2018 01:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
poorva dhawan of lucknow will promote  'Beti Bachao, Beti Padhao' from mount jogin
पूर्वा धवन को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का बैनर सौंपते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन फिर एक नई ऊंचाई को छूने के लिए निकल पड़ी हैं। माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर तिरंगा फहरा चुकीं पूर्वा अब गंगोत्री पर्वत क्षेत्र के माउंट जोगिन पर तिरंगा फहराएंगी। इस यात्रा की खास बात ये है कि वहां पर्वत की चोटी से वह 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश भी देंगी। इसके लिए शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का बैनर सौंपा जिसे वह चोटी के समिट प्वाइंट पर फहराएंगी। सीएम ने पूर्वा को उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
poorva dhawan of lucknow will promote  'Beti Bachao, Beti Padhao' from mount jogin
poorva dhawan - फोटो : amar ujala
पूर्वा धवन (20) पुत्री अभय कुमार धवन ने दिसंबर 2017 में एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा फहराया था। पूर्वा कहती हैं कि -35 डिग्री तापमान में वहां भारत का झंडा फहराने के बाद मेरे हौसले और बुलंद हुए हैं। अब मैं उत्तराखंड में 20,125 फीट ऊंची माउंट जोगिन की चोटी फतह करने के लिए उत्साहित हूं।
poorva dhawan of lucknow will promote  'Beti Bachao, Beti Padhao' from mount jogin
poorva dhawan - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि 14 मई को वह लखनऊ से उत्तरकाशी के लिए रवाना होंगी। इनके साथ छह लोगों की टीम उत्तर काशी से गंगोत्री के लिए 16 मई को रवाना होगी। गंगोत्री से ये सभी ट्रेकिंग शुरू करेंगे। 20 दिन के कार्यक्रम में पांच कैंप लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
poorva dhawan of lucknow will promote  'Beti Bachao, Beti Padhao' from mount jogin
poorva dhawan - फोटो : amar ujala
पूर्वा कहती हैं कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि सीएम ने मुझे 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत यूपी का प्रतिनिधितत्व करने का मौका दिया है। मैं इस बैनर को पर्वत की चोटी पर शान से फहराऊंगी। इस मौके पर सीएम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर कहा कि आपको लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी मदद करेगी। पूर्वा जैसी लड़कियां अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
विज्ञापन
poorva dhawan of lucknow will promote  'Beti Bachao, Beti Padhao' from mount jogin
poorva dhawan - फोटो : amar ujala
पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा को अपना आदर्श मानने वाली पूर्वा ने कहा कि लड़कियों के लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है। हौसले बुलंद हों तो लड़कियां हर क्षेत्र में सब कुछ हासिल कर सकती हैं। इसके बाद वह हंसकर कहती हैं 'मेरे ख्वाबों की लिखाई बाकी है, मेरे जीवन की असली चढ़ाई बाकी है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed