फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poors will not get advantages from PM dhan jan yojna

'प्रधानमंत्री जन धन योजना से नहीं होगा कोई लाभ'

Sun, 31 Aug 2014 01:54 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Aug 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
Poors will not get advantages from PM dhan jan yojna

बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री जन-धन योजना से देश के गरीबों का भला होने वाला नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने देश के गरीब लोगों की आर्थिक मदद के लिए जो योजनाएं शुरू की थी मौजूदा सरकार ने उनमें से ज्यादातर को या तो बंद कर दिया है या फि र ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
विज्ञापन


मायावती पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले पत्रकारों से मुखातिब थीं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जन-धन योजना से खाताधारकों को कोई सीधी आर्थिक मदद नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो एक लाख रुपये का बीमा कराने की बात कही गई है वह मिलना बहुत आसान नहीं है। इस योजना में गरीबों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का कोई बंदोबस्त नहीं है।

मायावती ने कहा,केंद्र सरकार ने अच्छे दिनों का वादा कर जनता को निराश किया है।

पार्टी को इस सरकार द्वारा कमजोरों के लिए उठाए जाने वाले कदमों का इंतजार है। बसपा केंद्र सरकार के कामकाज पर पैनी नजर रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed