फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pooja Yadav crowned Miss Rae Bareli

Lucknow News: पूजा यादव के सिर बंधा मिस रायबरेली का ताज

Sun, 09 Jul 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 09 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Pooja Yadav crowned Miss Rae Bareli
रायबरेली। फैशन आईकॉन सीजन-4 के ग्रैंड फिनाले में रविवार देर शाम फैशन शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। साथ नृत्य एवं गायन के मुकाबले भी हुए। युवतियों की रैंप शो एवं कैटवॉक प्रतियोगिता में पूजा यादव ने सफलता अर्जित की। उन्हें मिस रायबरेली फैशन आईकॉन का खिताब मिला। बॉलीवुड अभिनेत्री अप्सरा रानी ने उन्हें ताज पहनाया। दूसरे स्थान पर अर्चिता सिंह रहीं।
विज्ञापन

तीन चरणों में हुए कार्यक्रम में फैशन शो से पहले नृत्य व गायन प्रतियोगिता हुई। गायन में सत्यम और संजू ने बाजी मारी, जबकि नृत्य में शताक्षी और एंजिल अव्वल रहीं। इशिका, सचिन, कुशाग्र, प्रगति ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। निर्णायकों की भूमिका अनुष्का यादव, डॉ. ओमिका सिंह, प्रमांशु श्रीवास्तव, अनुराग भोलिया, दीपक कपूर ने निभाई। बतौर मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि फैशन, मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र को युवक-युवतियां अब अपने कैरियर के रूप में चुन सकते हैं। बदलते परिवेश में कला और अभिनय के क्षेत्र में अब अपार संभावनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

माधव सेवा संस्थान की ओर से गांधी नगर स्थित एक होटल में देर शाम तक चले कार्यक्रम का उद्घाटन एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन से किया। उन्होंने कहा कि नोएडा में नई फिल्म सिटी बनाए जाने की घोषणा से कला के क्षेत्र में कैरियर तलाशने वाले युवा अत्यधिक उत्साहित हैं। प्रियंका अवस्थी ने आभार जताया। ऊषा किरन सिंह, स्मृति शुक्ला, अनामिका जायसवाल, विवेक मिश्रा ने सहयोग किया। संचालन अमित सिंह ने किया। इस मौके पर प्रभाकर गुप्ता, राजेंद्र अवस्थी, प्रीति शुक्ला, मनोज कुमार, हर्षेंद्र सिंह, डॉ. संतलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed