फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pooja special trains will run for festival of Holi.

खुशखबरी: होली पर लंबी वेटिंग से जूझ रहे यात्रियों को मिलेगी सुविधा, पूजा स्पेशल ट्रेनों को दिया गया विस्तार

Mon, 28 Dec 2020 12:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Dec 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
pooja special trains will run for festival of Holi.
- फोटो : social media

होली पर लंबी वेटिंग से जूझ रहे यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने पूजा स्पेशल ट्रेनों को तीन महीने का विस्तार दिया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर से जम्मूतवी जाने वाली 02587 अमरनाथ एक्सप्रेस 22 मार्च तक और जम्मूतवी से गोरखपुर जाने वाली 02588 अमरनाथ एक्सप्रेस 27 मार्च तक चलेगी।

विज्ञापन


ऐसे ही भागलपुर से जम्मूतवी जाने वाली 05097 अमरनाथ स्पेशल 25 मार्च तक और 05098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ स्पेशल 23 मार्च तक बढ़ाई गई है। 02530 लखनऊ जंक्शन-पाटलीपुत्र स्पेशल तथा 02529 पाटलीपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। ऐसे ही गाड़ी संख्या 05023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस स्पेशल 30 मार्च तक तथा 05024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस एक अप्रैल तक चलाई जाएगी।

विज्ञापन

इन ट्रेनों का संचालन बढ़ाया गया

दूसरी तरफ अगले महीने से हरिद्वार में शुरू होने वाले कुंभ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने राप्ती-गंगा स्पेशल का भी संचालन बढ़ा दिया है। 05005 गोरखपुर देहरादून राप्ती-गंगा स्पेशल 31 मार्च व 05006 देहरादून-गोरखपुर राप्ती-गंगा एक्सप्रेस एक अप्रैल तक चलाई जाएगी।

वहीं 05001 मुजफ्फरपुर देहरादून राप्ती-गंगा स्पेशल 29 मार्च तथा 05002 देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस 27 मार्च तक बढ़ा दी गई है।

इसी क्रम में गुजरात जाने वाले यात्रियों को भी राहत हो गई है। 05045 गोरखपुर-ओखा स्पेशल को अब 25 मार्च तक चलाया जाएगा और 05046 ओखा-गोरखपुर स्पेशल 28 मार्च तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed