{"_id":"6167d7f73c75ae63d211fd88","slug":"pooja-special-trains-will-be-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर होगा आसान: पूजा स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को देंगी राहत, 26 अक्तूबर से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर होगा आसान: पूजा स्पेशल ट्रेनें यात्रियों को देंगी राहत, 26 अक्तूबर से होगी शुरुआत
Thu, 14 Oct 2021 12:40 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:40 PM IST
सार
रेलवे 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक, इनमें छपरा-दिल्ली जंक्शन साप्ताहिक (05315) 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक छपरा से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:20 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में ट्रेन (05316) 27 अक्तूबर से एक दिसंबर तक दिल्ली जंक्शन से प्रत्येक बुधवार को दोपहर दो बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1:20 बजे छपरा पहुंचेगी।
इसी प्रकार गोरखपुर-दिल्ली जंक्शन साप्ताहिक (05195) 31 अक्तूबर से पांच दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से रात 9:35 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में ट्रेन (05196) एक नवंबर से छह दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को दिल्ली जंक्शन से दोपहर 03:05 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन