{"_id":"6a11978e10f76d5ec40dfdac","slug":"polytechnic-entrance-exam-will-be-held-between-june-2-and-june-9-know-how-to-download-admit-card-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polytechnic Entrance Exam: 2 से 9 जून के बीच होगी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Polytechnic Entrance Exam: 2 से 9 जून के बीच होगी पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
Sat, 23 May 2026 05:33 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 23 May 2026 05:33 PM IST
सार
Polytechnic Entrance Exam: पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2 से 9 जून के बीच होगी। मॉक टेस्ट के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने लिंक जारी किया है। इसमें 4.25 लाख छात्र शामिल होंगे। आगे पढ़ें और जानें कैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें?
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा।
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद द्वारा पॉलीटेक्निक संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE-P) 2026 के संबंध जानकारी जारी की गई है। सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में स्थित 175 परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 02 से 09 जून के मध्य कंप्यूटर आधारित (CBT) माध्यम से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
सचिव ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में संपन्न होगी, जिसमें प्रातः 08 बजे से 10:30 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 02:30 बजे तक तथा सायं 04 बजे से 06:30 बजे तक की पाली निर्धारित की गई है। परीक्षा के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट लिंक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है, जिससे छात्र वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी ई-मेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण कर मॉक टेस्ट को कई बार अभ्यास के रूप में दे सकते हैं।
विज्ञापन
प्रवेश पत्र शीघ्र ही परिषद के पोर्टल www.jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। परिषद ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी नवीनतम सूचनाओं एवं निर्देशों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।
परिषद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस वर्ष परीक्षा हेतु कुल लगभग 4.25 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है।