{"_id":"645b237912bc7e02d7022324","slug":"polytechnic-entrance-exam-will-be-held-between-20-to-30-june-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polytechnic Exam: पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षाएं 20 से 30 जून के बीच, जल्द जारी होगा विस्तृत कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Polytechnic Exam: पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षाएं 20 से 30 जून के बीच, जल्द जारी होगा विस्तृत कार्यक्रम
Wed, 10 May 2023 10:24 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 10 May 2023 10:24 AM IST
सार
पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षाएं 20 से 30 जून तक प्रस्तावित हैं। इस संबंध में जल्द ही विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विस्तार
पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षाएं अब 20 से 30 जून के बीच प्रस्तावित की गई हैं। इसका विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। पूर्व में प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रवेश परीक्षाएं एक से पांच जून के बीच प्रस्तावित थीं।
विज्ञापन
प्रवेश आवेदन की तिथि भी 15 मई से बढ़ाकर 25 मई कर दी गई है। परिषद के सचिव राम रतन ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा संबंधित विस्तृत व अपडेट जानकारी परिषद की वेबसाइट पर दी जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा के लिए चुनौतियों भरी है दूसरे चरण की राह, भगवा खेमे में व्याप्त है असंतोष
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली निजीकरण: अदाणी समूह की कंपनियों से वित्तीय व तकनीकी जानकारी तलब, दो सप्ताह का दिया समय
अब तक प्रवेश के लिए 2.38 लाख सीटों के सापेक्ष 3.17 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें से 2.67 अभ्यर्थियों ने सभी औपचारिकता पूरी कर प्रवेश आवेदन शुल्क भी जमा कर दिया है।