फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Polygamy among Muslims: The legality of the legal provision is challenged, the High Court gives time to the government to present its side

मुसलमानों में बहुविवाह : कानूनी प्रावधान की वैधता को चुनौती, हाईकोर्ट ने सरकार को पक्ष पेश करने का दिया समय

Fri, 20 Aug 2021 02:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 20 Aug 2021 02:55 PM IST
सार

कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी और न्यायमूर्ति सुरेश कुमार गुप्ता की खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को यह आदेश हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव पवन कुमार दास शास्त्री की जनहित याचिका पर दिया। 
 

विज्ञापन
Polygamy among Muslims: The legality of the legal provision is challenged, the High Court gives time to the government to present its side
लखनऊ हाईकोर्ट

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने मुसलमानों में बहुविवाह के कानूनी प्रावधान की वैधता को चुनौती देने के मामले में केंद्र व यूपी सरकार को पक्ष रखने का आदेश दिया। इसके लिए दोनों सरकारों के वकीलों को दो हफ्ते का वक्त दिया। अगली सुनवाई 6 सिबंतर को होगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी और न्यायमूर्ति सुरेश कुमार गुप्ता की खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को यह आदेश हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव पवन कुमार दास शास्त्री की जनहित याचिका पर दिया। 

विज्ञापन


याचिका में देश के मुसलमानों को बहुविवाह की इजाजत देने संबंधी मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत) एप्लिकेशन एक्ट 1937 की धारा 2 को संविधान में दिए गए धर्म आदि के आधार पर भेदभाव की मनाही के मूल अधिकार का उल्लंघन करने वाली करार देने का आग्रह किया गया है। साथ ही द्विविवाह (पति या पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह) की मनाही संबंधी भारतीय दंड संहिता की धारा 494 को भी या तो सबके लिए बगैर किसी धार्मिक भेदभाव के समान रूप से लागू करने या फिर इसे असांविधानिक करार देकर खत्म किए जाने के निर्देश सरकार को देने की गुजारिश की गई है।
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता अशोक पांडेय का कहना था कि धारा 494 हिंदुओं समेत अन्य समुदायों पर लागू होती है। इसके उल्लंघन में द्विविवाह करने पर आपराधिक केस में सात साल तक की सजा व जुर्माने का प्रावधान है। जबकि यह धारा मुसलमानों पर पर्सनल लॉ की वजह से प्रभावी नहीं होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed