{"_id":"657227e4c6ffdfda19093e0d","slug":"politicians-security-personnel-accused-of-beating-up-advocate-lucknow-news-c-13-1-knp1050-522815-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजनेता के सुरक्षाकर्मियों पर अधिवक्ता को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजनेता के सुरक्षाकर्मियों पर अधिवक्ता को पीटने का आरोप
Fri, 08 Dec 2023 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके में रहने वाले एक अधिवक्ता ने एक राजनीतिक दल के अध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर लात-घूसों और असलहे के बट से पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच की बात कही है।
पीजीआई के चरण भट्ठा के रहने वाल अधिवक्ता आशुतोष कुमार बृहस्पतिवार सुबह दोस्त अंकित गिरी के साथ बिजली का बिल जमा करने बाइक से आलमबाग गए थे। लौटते समय तेलीबाग चौराहे पर जाम लगा था। तभी एक राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष अपने काफिले संग उधर से गुजर रहे थे। जाम से बचने के लिए आशुतोष ने काफिले के पीछे बाइक लगा दी। इस पर गुस्साए राजनेता की सुरक्षा में तैनात पुलिस वालों ने आशुतोष को बाइक से घसीटकर लात-घूसों और असलहे के बट से पीट दिया। आशुतोष के मुताबिक पिटाई से उनकी कमर, सीने और पैर पर चोट लगी। आशुतोष ने पीजीआई थाने में लिखित शिकायत की है। एसीपी कैंट पंकज सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।