फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Political tussle over organizing Sonelal's birth anniversary, LDA rejected Pallavi Patel's application

Lucknow : सोनेलाल की जयंती के आयोजन को लेकर सियासी घमासान, एलडीए ने पल्लवी पटेल के आवेदन को किया निरस्त

Thu, 29 Jun 2023 03:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 29 Jun 2023 03:43 PM IST
सार

अपना दल (एस) की ओर से हर साल दो जुलाई को इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में ही सोनेलाल पटेल की जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है। इस बार के कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के भी बड़े नेता शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
Political tussle over organizing Sonelal's birth anniversary, LDA rejected Pallavi Patel's application
पल्लवी पटेल और अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर एक ही स्थान पर दो जुलाई को कार्यक्रम के आयोजन को लेकर उनकी दो बोटियों के बीच सियासी घमासान की स्थिति बन गई है। हर साल की तरह तरह अपना दल (एस) की अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जहां पहले से ही लखनऊ के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान की बुकिंग करा रखी है। वहीं दूसरी ओर पटेल की दूसरी बेटी और सपा विधायक पल्लवी पटेल भी इसी स्थान के एक हॉल में कार्यक्रम कराने के लि बुकिंग कराने का आवेदन कर रखा है। हालांकि पुलिस से अनुमति न मिलने की वजह से पल्लवी के आवेदन को एलडीए प्रशासन निरस्त कर दिया है। बता दें कि अपना दल (एस) की ओर से हर साल दो जुलाई को इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में ही सोनेलाल पटेल की जयंती समारोह का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में पार्टी ने इस साल भी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुकिंग करा रखी है । इस बार के कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के भी बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। अपना दल (एस) का कार्यक्रम तय होने के बाद अब सपा विधायक पल्लवी पटेल ने भी इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में ही जयंती कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए मार्श हॉल को बुक करने के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन


चूंकि अपना दल (एस) का कार्यक्रम बहुत पहले ही तय हो गया था और गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के आने के कार्यक्रम भी तय हो चुके हैं। इसके बावजूद पल्लवी पटेल द्वारा हॉल बुक कराने का अनुरोध करना प्रशासन को पेशोपेश में डाल रखा है। हालांकि एलडीए प्रशासन से पुलिस द्वारा कार्यक्रम करने की अनुमति न दिए जाने के आधार पर पल्लवी के आवेदन को निरस्त कर दिया है। ऐसी स्थिति में दोनो पक्षों में एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


सरकारी भवन नहीं तो सड़क पर मनाएंगे सोनेलाल पटेल की जयंती : पंकज निरंजन अपना दल कमेरावादी के महासचिव पंकज निरंजन का कहना है कि अगर हमको सरकारी भवन में सोनेलाल पटेल की जयंती नहीं मनाने दी जाएगी, तो हम सड़क पर कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा हमारे इस कार्यक्रम का उद्देश्य जातिवार जनगणना के मुद्दे पर विचार-विमर्श करके पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के लिए आवाज उठाना है। कोई भी ताकत हमें इस आयोजन करने से नहीं रोक सकती। उनका कहना है कि एलडीए ने बुधवार की रात मौखिक तौर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की बुकिंग रद करने की सूचना दी थी । जबकि एलडीए का कहना है कि पुलिस ने अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं दिया, इसलिए बुकिंग रद्द की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पंकज निरंजन का कहना है कि पुलिस की एनओसी के लिए पहले ही आवेदन कर दिया था। अभी कार्यक्रम होने में कई दिन थे, तब तक हम एनओसी उपलब्ध कराने का प्रयास करते, लेकिन उससे पहले ही  कमेरावादी के कार्यक्रम से डरकर भाजपा सरकार के इशारे पर हमारी बुकिंग रद्द कर दी गई, जबकि पुलिस ने इस बारे में हमें कुछ नहीं बताया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम की सूचना भी जिला प्रशासन को पहुंच गई थी।  हम इस अन्याय को चुपचाप बर्दाश्त करने की बजाय लगातार सड़क पर संघर्ष करेंगे।


 

वही, अपना दल (एस) के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल का कहना है उनकी पार्टी द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की बुकिंग के लिए  31 मई को ही आवेदन दिया गया था। 14 जून को स्वीकृति मिल गई थी। उनका कहना है कि अपना दल कमेरावादी की ओर से अपना दल एस के द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन की जानकारी के बाद उसी प्रतिष्ठान में आयोजन के लिए आवेदन दिया गया। पिछले साल भी अपना दल कमेरावादी की ओर से यही शरारत की गई थी। आशीष ने कहा कि दरअसल इनकी डॉक्टर सोनेलाल पटेल की विचारधारा और नीतियों में कोई आस्था नहीं है। यही कारण है कि डॉक्टर साहब के जन्म दिवस सहित दूसरे कार्यक्रमों में ये बिना वजह विवाद खड़ा कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं। इनकी डॉक्टर साहब की नीतियों और विचारधारा में आस्था होती तो अपनी पार्टी की जगह कभी कांग्रेस तो कभी समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ते। उन्होंने कहा कि इस बार इस पूरी साजिश में समाजवादी पार्टी भी शामिल है। साफ लगता है कि समाजवादी पार्टी के इशारे पर डॉक्टर साहब के जन्मदिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विवाद पैदा करने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर अपना दल कमेरावादी ने अपना दल एस के बाद बुकिंग के लिए आवेदन किया है तो इसका मतलब साफ है कि ये बिना वजह विवाद खड़ा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed