{"_id":"5f76eb3b0e326442fddd71bbbd794012","slug":"political-gossips-of-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनके तो बुरे दिन आ गए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनके तो बुरे दिन आ गए...
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 18 Aug 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
जनता के अच्छे दिन आने में भले ही अभी समय हो, लेकिन कांग्रेस से जुड़े लोगों के बुरे दिन जरूर आ गए हैं।
विज्ञापन
पार्टी हुकूमत से क्या बाहर हुई, उसने खर्चों में भी कटौतियां शुरू कर दीं। सबसे ज्यादा असर अपने प्रदेश पर पड़ रहा है।
पार्टी ने कटौती का फरमान दिया तो प्रदेश के नेताओं ने भी दो कदम आगे बढ़कर काम करना शुरू कर दिया। सबसे पहले प्रदेश कार्यालय में लगे लैंडलाइन फोन कटवाए गए।
इसके बाद कई पदाधिकारियों के वाहन छीन लिए गए। कहा गया चुनाव खत्म हो गए, फिर वाहनों की क्या जरूरत है। यही नहीं, यहां काम करने वाले कर्मचारियों के तो और भी दिन बुरे आ गए।
विज्ञापन
पहले तो उन्हें समय पर वेतन मिल जाता था लेकिन अब तो उन्हें दो-दो महीने इंतजार करना पड़ता है।