{"_id":"1e29d91c51153226baff9ac6093e491a","slug":"political-gossip-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्सनल गाड़ी के भी कान होते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्सनल गाड़ी के भी कान होते हैं
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 10 Jun 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव जीतकर अपने घर लखनऊ लौटे एक राजनेता को बधाई देने के लिए सूबे के एक आला हाकिम भी चुपचाप उनके यहां पहुंच गए।
विज्ञापन
किसी को इसकी भनक न लगे सो अपनी पर्सनल गाड़ी गए। यह भी बंदोबस्त कर लिया कि मौके पर कोई भेदिया न हो। पर, खबर सूबे के सत्ता सदन तक पहुंच ही गई।
सरकार ने भी सबक सिखाने की ठान ली। जैसे ये अफसर नेता से मुलाकात की भनक किसी को नहीं लगने देना चाहते थे, वैसे ही इनकी बेदखली की योजना बनी।
पता तब चला जब मलाईदार जगह से हट गए। हटाए गए ये हाकिमान यह जानने की कोशिश में जुटे हुए हैं कि आखिर में भेद किसने खोला और लोगों में यह जानने की उत्सुकता है कि हटाए गए अफसरों में पाला बदल के जुगाड़ लगाने वाले कौन-कौन थे?
वैसे जो सज्जन दिल्ली जाकर लौटे थे, वे अब तक की सबसे रुतबेदार कुर्सी हासिल करने में कामयाब रहे हैं।