{"_id":"60d75f598ebc3e33212456d1","slug":"political-gonda-desk-news-lko5842739145","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के धनश्याम का निर्विरोध निर्वाचन तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के धनश्याम का निर्विरोध निर्वाचन तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। प्रतिष्ठा का सवाल बनी जिला पंचायत अध्यक्ष का पद भाजपा को मिलना तय हो गया है। इस पद के लिए शनिवार को हुए नामांकन के दौरान सिर्फ भाजपा प्रत्याशी घनश्याम मिश्र ने जोशीले माहौल में नामांकन कर दावेदारी पेश की। तय मियाद के दौरान किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा इस पद के लिए पर्चा दाखिल न किए जाने से नामांकन पत्र की जांच के बाद भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया, लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा तीन जुलाई को होगी।
कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम मिश्र ने पार्टी नेताओं के साथ दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक नामांकन के लिए बाकी प्रत्याशियों का इंतजार होता रहा, लेकिन कोई भी दूसरा दावेदारी पेश करने नहीं आया। सपा नेता दिनभर पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के घर पर जुट सिर्फ संभावित प्रत्याशी के साथ बैठक ही करते रहे। जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू ने कहा कि उनके समर्थक व प्रस्तावकों को प्रशासन ने दबाव बनाकर नामांकन स्थल तक जाने से रोक दिया गया। इसी कारण सपा प्रत्याशी नामांकन पर्चा दाखिल नहीं कर सका।
जिले में 65 जिला पंचायत सदस्यों को तीन जुलाई को होने वाले मतदान के दौरान अपना अध्यक्ष चुनना है। भाजपा में लंबे संघर्ष के बाद कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी जिला पंचायत सदस्य घनश्याम मिश्र को टिकट मिला था। उन्हें जिताने के लिए सांसद ने 53 जिला पंचायत सदस्यों से संपर्क साध रखा है। वहीं, सपा दावा करती रही कि वह प्रत्याशी उतारेगी, लेकिन सार्वजनिक रूप से नाम की घोषण नहीं की गई। शनिवार को नामांकन के दौरान सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, एमएलसी रणविजय सिंह, जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला आदि पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के आवास पर समर्थकों के साथ सुबह से जुटे रहे।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम मिश्र को नामांकन कराने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी, विधायक प्रभात वर्मा, प्रेमनरायन पांडे, प्रतीक भूषण सिंह, बावन सिंह, सासंद प्रतिनिधि संजीव सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, आशीष मिश्र समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशी ने जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम मार्कंडेय शाही के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया। तय मियाद खत्म होने पर दोपहर तीन बजे के बाद पर्चे की जांच हुई। जांच में भाजपा प्रत्याशी का पर्चा वैध मिला। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा 3 जुलाई को होगी। दूसरी तरफ, सपा की ओर से नंद कुमार प्रजापति को बतौर प्रत्याशी तैयार किया गया और नामांकन पत्र भी भर लिया गया। प्रस्तावक के रूप में रूपईडीह के जिला पंचायत सदस्य मनोज शुक्ल का नाम तय किया गया। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने बताया कि मनोज शुक्ल आए ही नही। आरोप लगाया कि पुलिस ने मनोज शुक्ल को जानबूझ कर रोके रखा।