{"_id":"60d4c6fe8ebc3e2d6c6448c5","slug":"political-gonda-desk-news-lko5839893107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी आरती ने पेश की मजबूत दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी आरती ने पेश की मजबूत दावेदारी
विज्ञापन
फोटो-10-आरती तिवारी
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। काफी धमाचौकड़ी के बाद भाजपा ने जिले की सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य आरती तिवारी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाकर सबको चौंका दिया है। आरती के पिता सिद्घनाथ तिवारी साधारण किसान हैं। 21 वर्षीय आरती बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई एमएलके पीजी कालेज बलरामपुर से कर रही हैं। इनके चाचा श्याम मनोहर तिवारी क्षेत्र में समाजसेवा का काम करते हैं।
पंचायत चुनाव में आरती तिवारी ने जिले के वार्ड नंबर 17 चौधरीडीह से भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। पिता, चाचा व पार्टी नेताओं की मदद से उन्होंने सदस्य का चुनाव जीत लिया। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा समर्थित उम्मीदवार रामरती को हराया था। आरती ने इंटरमीडिएट परीक्षा 68 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी।
पांच संतान में आरती सबसे बड़ी बेटी है। तीन छोटे भाई व एक बहन अभी पढ़ाई कर रहे है। भाजपा में वर्तमान गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू की भाभी रेनू सिंह, तारा दयाल यादव, निर्मला यादव तथा आरती तिवारी ने दावेदारी की थी। संगठन के मंथन तथा शीर्ष पदाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार देररात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने आरती तिवारी को अध्यक्ष पद के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित होने पर बातचीत के दौरान आरती ने बताया कि वह नेपाल सीमा से सटे अतिपिछड़े क्षेत्र की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
प्रयास होगा कि अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र का पिछड़ापन दूर किया जाए। क्षेत्र में स्वास्थ्य और सड़कों की दशा भी सुधारी जाए। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने की प्रेरणा मुझे मेरे समाजसेवी चाचा श्याम मनोहर तिवारी से मिली। चाचा हमेशा क्षेत्र के लोगों की सेवा में लगे रहते हैं। उनकी सेवा का ही परिणाम है कि चौधरीडीह जिला पंचायत क्षेत्र से जनता ने भारी बहुमत से विजयी बनाया। आरती ने कहा कि पैसे के अभाव में क्षेत्र के तमाम होनहार विद्यार्थी अच्छी शिक्षा नहीं ग्रहण पा रहे हैं। अगर मैं अध्यक्ष बनी तो ऐसे लोगों को आगे लाने का पूरा प्रयास करूंगी।
रेनू सिंह को वापसी का नहीं मिला लाभ
- गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू की भाभी रेनू सिंह ने पिपरहवा विशुनपुर वार्ड से जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव निर्दल लड़ा था। भाजपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उनकी दावेदारी काफी चर्चा में थी। इसके लिए आनन फानन में उन्हें पार्टी में पुन: शामिल किया गया। आरती तिवारी का नाम घोषित होने के बाद रेनू सिंह के अध्यक्ष बनने का सपना अधूरा रह गया। उन्हें पार्टी में वापसी का भी लाभ नहीं मिल पाया।
किसी के पास नहीं है जीत का जादुई आंकड़ा
-जिले में जिला पंचायत सदस्य की कुल 40 सीटें हैं। जीत के लिए किसी भी प्रत्याशी को 21 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। अभी तक 21 का जादुई आंकड़ा किसी के पास नहीं है। चुनाव परिणाम के बाद 13 सीटों पर सपा समर्थित, 10 सीटों पर बसपा समर्थित, 6 सीटों पर भाजपा समर्थित, एक सीट पर कांग्रेस समर्थित तथा 10 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
सपा ने किरन यादव को बनाया है प्रत्याशी
बीते दिन सपा ने पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयी यादव की पत्नी किरन यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए पूर्व मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता डा. एसपी यादव ने 26 सदस्यों के समर्थन का दावा तो किया लेकिन उनके साथ कौन-कौन सदस्य हैं इस बात का खुलासा उन्होंने नहीं किया।
आज बसपा भी घोषित कर सकती है प्रत्याशी
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बसपा भी शुक्रवार तक पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। पार्टी समर्थित 10 लोग जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। वर्तमान सांसद राम शिरोमणि वर्मा भी बसपा के ही हैं। ऐसे में पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में वाक ओवर नहीं देना चाहती। बसपा जिलाध्यक्ष लालचन्द्र ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं का आदेश गुरुवार देर रात तक मिलने की संभावना है। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर अगली रणनीति का खुलासा किया जाएगा।