{"_id":"67dc3c682cb40a944702d91d","slug":"policeman-hit-child-with-stick-at-lucknow-charbagh-station-parents-clashed-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: चारबाग स्टेशन पर पुलिसकर्मी ने बच्चे को मारा डंडा, भिड़ गए माता-पिता; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: चारबाग स्टेशन पर पुलिसकर्मी ने बच्चे को मारा डंडा, भिड़ गए माता-पिता; वीडियो वायरल
Thu, 20 Mar 2025 09:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Mar 2025 09:33 PM IST
सार
चारबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी ने बच्चे को डंडा मार दिया। इस पर उसके माता-पिता पुलिसवाले से भिड़ गए। महिला ने पुलिसवाले पर चप्पल बरसा दिए। मामले का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी से भिड़ते दंपती
- फोटो : वायरल वीडियो से ग्रेैब
विस्तार
राजधानी लखनऊ में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन का एक वीडियो गुरुवार को तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में एक पुलिसकर्मी बच्चे के हाथ पर डंडा मार रहा है। इसके बाद हंगामा हो रहा है। हालांकि, जीआरपी इंस्पेक्टर वीडियो को पुराना बता रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, चारबाग रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर एक पुलिसकर्मी बच्चे के हाथ पर डंडा मारता हुआ वीडियो में दिख रहा है। इससे उसके माता-पिता भड़क गए। गुस्साई महिला ने पुलिसकर्मी को चप्पल मार दी। इस पर पुलिसकर्मी ने उसे धक्का दे दिया। महिला इसके बाद भी पीछे नहीं हटी तथा पुलिसकर्मी को दो-चार चप्पलें और जड़ दीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का हंटर, इन्वेस्ट यूपी के सीईओ सस्पेंड; एक वसूलीबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
चारबाग जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह वीडियो पुराना है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी यहां अब तैनात नहीं है। वीडियो दो दिन से वायरल है। इसकी जांच कर पता लगाया जा रहा है कि यह मूल रूप से कब बनाया गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन