फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police will help blood donars

रक्तदान करने वालों की फरियाद भी सुनेगी पुलिस

Mon, 25 Oct 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police will help blood donars
रक्तदान शिविर में आने वाले, महादान करने वालों की सुविधा का ध्यान पुलिस रखेगी। पुलिस से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए, उनके लिए थाने की बंदिश नहीं होगी।
विज्ञापन

ये निर्देश जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने रविवार को कृष्णानगर कोतवाली में लगे रक्तदान शिविर के दौरान दिए।
अमर उजाला व लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के संयुक्त तत्वावधान में शिविर का आयोजन थानेवार हो रहा है।
शिविर में पहुंचे जेसीपी ने कहा कि शिविर जिस भी थाने में लगे, उसमें अपना योगदान करने वालों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा।
उन्होंने ये भी कहा कि रक्तदानी एक नेक काम कर रहे हैं, हमारा भी फर्ज बनता है कि उनकी सुविधाओं का खयाल रखें और दिक्कतों के समाधान में मदद करें।
उन्होंने मातहतों को निर्देश दिया कि यदि किसी दूसरे थाने का भी मामला है तो उनका शिकायती पत्र ले लिया जाए और मेरे संज्ञान में लाया जाए। आगे की कार्रवाई के लिए मैं खुद निर्देशित करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed