फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police went to Unnao to find out the history of Chhavi, accused in kidnapping case

नमो अपहरण कांड की आरोपी छवि की हिस्ट्री तलाशने उन्नाव गई पुलिस, खुलेगी हिस्ट्रीशीट, लगेगा एनएसए

Mon, 27 Jul 2020 03:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Jul 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Police went to Unnao to find out the history of Chhavi, accused in kidnapping case
अपहरण कांड के आरोपी सूरज और छवि - फोटो : amar ujala

पान मसाला व्यवसायी राजेश गुप्ता के पौत्र नमो के अपहरण ने गोंडा ही नहीं प्रदेश पुलिस को हिला कर रख दिया। मगर 18 घंटे में ही मुठभेड़ में गोंडा पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के साथ ही नमो का छुड़ाकर प्रदेश पुलिस की साख बचा ली। अब पुलिस ने बदमाशों की हिस्ट्री तलाशनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नमो के अपहण के बाद उसके पिता को कॉल कर चार करोड़ रुपये की मांग करने वाली सूरज पांडेय की पत्नी छवि की हिस्ट्री तलाशने गोंडा पुलिस उन्नाव पहुंच गई है। वहां छवि की शिक्षा से लेकर उसका पूरा ब्यौरा पुलिस टीम तलाश रही है। करनैलगंज के गाड़ी बाजार के रहने वाले राजेश गुप्ता के पौत्र नमो गुप्ता पुत्र हरी गुप्ता के अपहरण में मुख्य आरोपी सूजर पांडेय की पत्नी छवि ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह उन्नाव के शुक्लागंज की मिश्रा कॉलोनी के रहने वाले कृष्णचंद उपाध्याय की बेटी है।
विज्ञापन


उसकी फरवरी 2018 में ही सूरज से मुलाकात हुई। उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। छवि नेे पुलिस की पूछताछ में जो बयान दिए उसमें कितनी सच्चाई है, इसका पता लगाने के लिए शनिवार की रात गोंडा पुलिस की एक टीम उन्नाव के लिए रवाना हुई है। रविवार को पुलिस टीम उन्नाव के शुक्लागंज स्थित मिश्रा कॉलोनी छवि के घर पहुंच गई और परिवार के लोगों से छवि के बारे में पूछताछ की। टीम कालोनी में उसके घर के आस-पास के लोगों से भी पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण में इस्तेमाल की थी खुद की आल्टो कार

नमो के अपहरण केे मुुख्य आरोपी सूरज पांडेय ने स्क्रिप्ट तो बहुत ही सोच समझकर तैयार की। मगर अपहरण में खुद के परिवार की कार का इस्तेमाल किया। इधर सीसीटीवी फुटेज छवि ने नमो के घर पर जिस नंबर से फोन किया। उसके सीडीआर ने सूरज की पूरी स्क्रिप्ट बेकार साबित कर दी और पुलिस के चंगुल में फंस गए। 

करनैलगंज के गाड़ी बाजार के रहने वाले राजेश गुप्ता के पौत्र नमो गुप्ता पुत्र हरी गुप्ता का अपहरण करने वाले सूरज पांडेय, उसकी पत्नी छवि पांडेय, छोटे भाई राजा, उमेश यादव व दीपू कश्यप की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी की है। पांचों अभियुक्तों के बैकग्राउंड का पता लगाया जा रहा है।

सूरज, राजा, उमेश व दीपू के आपराधिक रिकॉर्ड जनपद के सभी थानों के साथ ही पड़ोसी जनपदों में जहां उनका आना-जाना व संपर्क हैं की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। इसके साथ ही छवि की हिस्ट्री के लिए उन्नाव के शुक्लागंज की मिश्रा कालोनी में पुलिस ने पड़ताल शुरु कर दी है। पांचों अभियुक्तों की हिस्ट्री तलाशने के बाद सभी की हिस्ट्रीशीट खुलेगी और एनएसए लगाया जाएगा। 
 

सकरौरा में सूरज ने तैयार की थी स्क्रिप्ट

पान मसाला व्यवसायी राजेश गुप्ता के पौत्र नमो गुप्ता पुत्र हरी गुप्ता का अपरहरण करने वालो सूरज पांडेय निवासी शाहपुर थाना परसपुर करनैलगंज तहसील के एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का काम करता था। करनैलगंज के सकरौरा मोहल्ले में किराए के एक मकान में रहता था।

 

यहीं से हररोज तहसील उसका आना-जाना था। यहीं रहकर उसने अपने छोटे भाई राजा,पत्नी छवि पांडेय, उमेश यादव निवासी सकरौरा व दीपू कश्यप निवासी सोनवारा करनैलगंज के साथ मिलकर नमो के अपहरण की स्क्रिप्ट तैयार की और उसे अपहृत कर लिया। 


नमो अपहरण कांड के मुख्य आरोपी सूरज पांडेय समेत पांचों अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। इसके साथ ही सभी अभियुक्तों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य आरोपी सूरज की पत्नी छवि की हिस्ट्री खंगालने के लिए पुलिस टीम उसके पिता के घर उन्नाव भेजी गई है। टीम छवि की हिस्ट्री की पड़ताल कर रही है। - डॉ. राकेश सिंह, डीआईजी देवीपाटन मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed