फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police University to be built in Uttar Pradesh.

350 करोड़ से लखनऊ में बनेगा फोरेंसिक एवं पुलिस विश्वविद्यालय, दाखिले के लिए ये होगी योग्यता

Thu, 08 Aug 2019 11:27 AM IST
ishwar ashish सैयद यासिर रजा/अमर उजाला, लखनऊ
सैयद यासिर रजा/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Aug 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
Police University to be built in Uttar Pradesh.
डीजीपी ओपी सिंह

उत्तर प्रदेश में फोरेंसिक एवं पुलिस विश्वविद्यालय को अस्तित्व में लाने की कवायद तेज हो गई है। करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से यह विश्वविद्यालय लखनऊ के बिजनौर क्षेत्र में 15 एकड़ में बनेगा। इस विश्वविद्यालय में फोरेंसिक एक्सपर्ट तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन


डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्तुतीकरण दिया था। इसमें उन्होंने आने वाले समय में आपराधिक वारदातों की विवेचना के लिए तकनीक के लिहाज से यूपी पुलिस के सामने आने वाली चुनौतियों का जिक्र किया था। साथ ही बताया था कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी प्रौद्योगिकियों में विशेषज्ञता, प्रशिक्षित जनशक्ति तैयार करने और तकनीक को एकीकृत करने की चुनौतियों का समाधान इस विश्वविद्यालय के माध्यम से किया जा सकता है। प्रस्तुतीकरण देखने के बाद मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


डीजीपी कार्यालय ने फोरेंसिक एवं पुलिस विश्वविद्यालय का प्रारूप तैयार कर लिया है। यह गुजरात के फोरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय की तर्ज पर बनेगा। इसमें भौतिकी, आग्नेयास्त्र, विष विज्ञान, जीव विज्ञान, डीएनए, साइबर अपराध, रसायन व्यवहार विज्ञान एवं विधि जैसे विषयों से संबंधित विभाग होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक साइंस के होंगे दो पाठ्यक्रम

फोरेंसिक विश्वविद्यालय के लिए दो पाठ्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें पहला एमएससी इन फोरेंसिक साइंस दो वर्ष और चार सेमेस्टर का पूर्णकालिक पाठ्यक्रम होगा। इसमें दाखिले के लिए शैक्षिक अर्हता विज्ञान विषय की किसी भी शाखा, मेडिसिन, अभियांत्रिकी, फार्मेसी में न्यूनतम 55 प्रतिशत (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए 50 प्रतिशत) अंक या उसके समकक्ष ग्रेड के साथ स्नातक उपाधि होगी।

वहीं, दूसरे पाठ्यक्रम पीजी डिप्लोमा इन फोरेंसिक साइंस की अवधि एक वर्ष की होगी। इसमें दो सेमेस्टर होंगे। इसमें दाखिले के लिए शैक्षिक अर्हता विज्ञान विषय की किसी भी शाखा, मेडिसिन, अभियांत्रिकी, फार्मेसी में न्यूनतम 50 प्रतिशत के साथ स्नातक उपाधि होगी।

ऐसा होगा विश्वविद्यालय का स्वरूप

विश्वविद्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के 496 पद प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार, कंट्रोलर, डीन के पदों पर नियुक्तियां होंगी। साथ ही नियमों के तहत आने वाले अन्य काबिल लोग भी विश्वविद्यालय में अधिकारी के विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विश्वविद्यालय में शैक्षणिक परिसर के साथ प्रशासनिक भवन, महिला व पुरुष छात्रावास, व्याख्यान कक्ष, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, अतिथिगृह, खेलकूद का मैदान, स्वीमिंग पूल, छात्रसंघ भवन एवं कैंटीन भी होगी।

जल्द ही मुख्यमंत्री को भेजेंगे प्रस्ताव
पुलिस महानिदेशक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि लखनऊ में फोरेंसिक एवं पुलिस विश्वविद्यालय की स्थापना का मकसद फोरेंसिक व अन्य विषयों में दक्ष विशेषज्ञों की टीम तैयार करना और क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को मजबूत करना है। विश्वविद्यालय का प्रस्ताव लगभग तैयार है। जल्द ही इसे मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed