{"_id":"46fdc576d2a2fed1231db2585075271c","slug":"police-to-investigate-relations-of-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय अफसरों के 'संबंध' खंगालेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय अफसरों के 'संबंध' खंगालेगी पुलिस
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 19 Dec 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिवालय का फर्जी गेट पास बनवाने के मामले में दोषी मुख्य स्वागताधिकारी उदयवीर सिंह राठौर और मुख्य व्यवस्थाधिकारी सुमन चौधरी के ठगों से संबंध खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
हजरतगंज पुलिस ने बताया कि फिलहाल तो दोनों अफसरों और पुस्तकालयाध्यक्ष कृष्णा सिंह के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए तीनों को नोटिस जारी करने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
सचिवालय प्रशासन ने लंबी जांच के बाद बीते दिनों तीनों अफसरों को निलंबित कर दिया था। साथ ही मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा की तरफ से हजरतगंज कोतवाली में तीनों के खिलाफ तहरीर भी दी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक तीनों अफसरों के नाम एफआईआर में शामिल करके छानबीन शुरू कर दी गई है। सबसे पहले ठगी के मुख्य आरोपी कुलदीप उर्फ भोलू और हेमंत तिवारी से उक्त अफसरों के संबंधों के बारे में छानबीन की जाएगी।
तीनों की इन ठगों से सीधे मुलाकात थी या फिर किसी बिचौलिए के जरिये अफसर और ठग संपर्क में थे? यह पता लगाया जाएगा।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि फर्जी गेट पास बनवाने में सचिवालय के कितने और अफसर शामिल हैं, किस अफसर की क्या भूमिका थी, अफसरों का ठगों से क्या संबंध है, गेट पास बनवाने में कितने और लोग शामिल हैं? इन सवालों का जवाब भी तीनों अफसरों से मांगा जाएगा।