फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police suspicion deepens regarding close associates.

Lucknow News: करीबियों पर गहराया पुलिस का शक

Sun, 20 Sep 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Police suspicion deepens regarding close associates.
लखनऊ। बंथरा के खुर्रमनगर गांव निवासी छिदाना (65) की हत्या के मामले में अब तक पुलिस न तो हत्या की वजह तलाश सकी है और न ही हत्यारोपियों को पकड़ पाई है। पुलिस का कहना है कि वारदात में छिदाना की हत्या में किसी करीबी के शामिल होने की आशंका है। पुलिस इसी दिशा में जांच कर रही है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद गांव में ही छिदाना का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने बताया कि अभी तक पुलिस को कोई अहम जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने शक के आधार पर गांव के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। छिदाना के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उनके फोन पर आखिरी बार किससे बात हुई थी। इसके अलावा गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जांच में पुलिस को पता चला है कि हत्यारोपी छिदाना के घर में छत के रास्ते घुसा था। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस संपत्ति विवाद और रंजिश को लेकर भी जांच कर रही है। लूटपाट की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि कुछ जेवर गायब होने की बात सामने आई है। पुलिस का मानना है कि जेवर गायब कर घटना को लूट और चोरी का रूप देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन


यह है पूरी घटना
बंथरा के खुर्रमनगर गांव में रहने वाली बुजुर्ग छिदाना (65) की बृहस्पतिवार देर रात घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उनका खून से लथपथ शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। छत का दरवाजा खुला था। मौके से पुलिस को दो चाकू भी मिले हैं। मृतका के देवर अमृतलाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed