{"_id":"616540a08ebc3e4532012933","slug":"police-stops-vehicles-of-priyanka-gandhi-kafila-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: लखीमपुर जा रहीं प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियों को रोका, कांग्रेसियों की पुलिस से भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: लखीमपुर जा रहीं प्रियंका गांधी के काफिले की गाड़ियों को रोका, कांग्रेसियों की पुलिस से भिड़ंत
Tue, 12 Oct 2021 01:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:30 PM IST
सार
लखीमपुर जा रहीं प्रियंका गांधी के काफिले में शामिल कांग्रेस नेताओं की गाड़ियों को सीतापुर में रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखीमपुर में अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ से चलकर सीतापुर के रास्ते लखीमपुर जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके साथ में पीछे चल रही कुछ गाड़ियों को तो प्रशासन ने सीतापुर से जाने दिया, लेकिन बाकी गाड़ियों को और उसमें सवार कार्यकर्ताओं को आगे जाने की सीतापुर के जिला प्रशासन और पुलिस ने अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को रोक लिया। बताते हैं कि खैराबाद टोल प्लाजा और शहर के नेपालापुर के पास गाड़ियों को रोका गया। प्रियंका गांधी के काफिले के साथ जा रही तमाम गाड़ियों को रोकने के लिए जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने गाड़ियों को रोकने के बाद उन्हें वापस कर दिया। इस दौरान पुलिस के रोकने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस की भिड़ंत भी हुई। काफी नोकझोंक हुई। हालांकि, इसके बाद मामला शांत हो गया। प्रियंका गांधी के सीतापुर से निकलने को लेकर अटरिया से लेकर लहरपुर तक पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम बेहद चाक-चौबंद किए हुए थे।
विज्ञापन
इसके अलावा मंगलवार को लखीमपुर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी जिले का पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सीमाओं पर पुलिस हर आने जाने वाले की चेकिंग कर रही है। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी और उनके जा रही पांच गाड़ियों को जाने दिया गया है। उनकी फ्लीट को नहीं रोका गया है, जबकि पीछे जा रहे कई गाड़ियों के काफिले को रोककर उन्हें वापस किया गया है। उसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।