फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police stopped shooting of Abhishek bachchan's film

कोरोना के बीच बंद पार्क में चलती रही अभिषेक बच्चन की फिल्म की शूटिंग, पुलिस ने कराई बंद

Thu, 15 Apr 2021 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police stopped shooting of Abhishek bachchan's film
पुलिस ने पार्क में चल रही अभिषेक बच्चन की फिल्म की शूटिंग रुकवाई। - फोटो : ??? ?????
राजधानी में कोरोना की दूसरी लहर के चलते पार्क दोपहर में विजिटर्स के लिए बंद कर दिए गए हैं। वहीं, बुधवार को एलडीए के बेगम हजरत महल पार्क में अभिनेता अभिषेक बच्चन की एक फिल्म की शूटिंग दोपहर में करा दी गई।
विज्ञापन

इसके लिए पार्क भी खोल दिया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शूटिंग बंद कराई। दोपहर में करीब तीन बजे शूटिंग बेगम हजरत महल पार्क में चालू थी।
विज्ञापन

खुद अभिषेक बच्चन अपनी प्रोडक्शन टीम के साथ पार्क में मौजूद थे। शूटिंग की सूचना पर आसपास भीड़ जुटने लगी।
पुलिस को शिकायत मिली तो मौके पर पहुंचकर शूटिंग बंद कराई। एलडीए के अधिशासी अभियंता व पार्क प्रभारी कमलजीत सिंह का कहना है कि शूटिंग के लिए पूर्व में अनुमति ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमति के वक्त ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए आवेदक को कहा गया था। अनुमति के लिए जरूरी शुल्क भी एलडीए में जमा किया गया है।
ऐसे में पार्क को दोपहर में खोलने की अनुमति कर्मचारियों को दी गई। अगर कोविड प्रोटोकॉल पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन को यह देखना होगा।
सूचना पर पहुंचे केडी सिंह बाबू स्टेडियम चौकी इंचार्ज अनीश सिंह ने शूटिंग बंद कराने के लिए शूटिंग प्रबंधन से कहा। प्रोडक्शन टीम ने पुलिस की मौजूदगी में गुंडई किए जाने के आरोप भी वहां पहुंचे लोगों पर लगाए।

एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा और इंस्पेक्टर हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने पर शूटिंग बंद करा दी गई है। शूटिंग टीम ने अपना सामान भी हटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed