फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police shown irresponsibility in bike theft case

एक माह पहले चोरी की थी बाइक, सामने आया तो पुलिस ने दबोचने के बजाय चालान काटकर छोड़ दिया

Fri, 21 Jan 2022 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
police shown irresponsibility in bike theft case
नगराम (लखनऊ)। नगराम के करोरा मेला से एक माह पहले चोरी गई बाइक खोज नहीं सकी है। गत 10 जनवरी को चोरी की बाइक लेकर युवक मोहनलालगंज पुलिस के सामने से गुजरा तो उसे दबोचने के बजाय पुलिस ने ट्रैफिक रूल तोड़ने के आरोप में ई चालान कर इसे वाहन मालिक के घर भेज दिया।
विज्ञापन

नगराम के समेसी का मजरा बिराहिमाबाद निवासी गंगा प्रसाद फलों का ठेला लगाते हैं। गत 13 दिसंबर 2021 को वह अपनी स्प्लेंडर बाइक संख्या यूपी 32जीडी 8076 पर फल लादकर करोरा मेले में बेचने गए थे। गंगा प्रसाद ने बताया कि सहकारी समिति के गोदाम के पास बाइक खड़ी कर फल बेच रहे थे, तभी किसी ने बाइक उड़ा दी। खाफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली तो उन्होंने 16 दिसंबर को बाइक चोरी का मुकदमा नगराम थाने में दर्ज कराया, जिसका मुकदमा नंबर 273/2021 है। नगराम पुलिस ने सर्किल के सभी थानों समेत आसपास के जनपदों में सूचना भी प्रसारित कर दी थी। इसके बावजूद 10 जनवरी को बाइक समेत चोर मोहनलालगंज के मऊ इलाके में पुलिस के दौरान बिना हेलमेट, बीमा व ड्राइविंग लाइसेंस के निकला और पुलिस ने सिर्फ चालान काटकर उसे छोड़ दिया। इंस्पेक्टर नगराम शमीम खान ने बताया कि चालान में दर्ज युवक की फोटो के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed