{"_id":"5eb517f88ebc3e905a08e398","slug":"police-saved-life-of-a-woman-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः बाइक में दुपट्टा फंसने से गिरी महिला, सिपाही ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः बाइक में दुपट्टा फंसने से गिरी महिला, सिपाही ने बचाई जान
Fri, 08 May 2020 06:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 May 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में अलीगंज के कपूरथला चौराहे पर गुरुवार दोपहर महिला का दुपट्टा बाइक के पहिए में फंस गया और वह सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद सिपाही सुनील ने तत्काल जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचाया। समय से इलाज मिलने से महिला बच गई।
विज्ञापन
कपूरथला चौराहे पर तैनात सिपाही सुनील के मुताबिक, दोपहर में वह ड्यूटी पर था। महानगर की तरफ से आ रही बाइक पर पीछे की सीट पर महिला बैठी थी। चौराहे पर पहुंचते ही अचानक महिला चीखते हुए नीचे गिर पड़ी।
विज्ञापन
उसका दुपट्टा बाइक के पिछले पहिए में फंस गया था। इससे उसका गला कस गया। दम घुटने पर महिला चीखने लगी थी। बाइक से गिरने के कारण वह चोटिल हो गए। सुनील ने तत्काल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के परिजनों ने सिपाही को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन