फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police recruitment examination

41 हजार पदों के लिए 15 को परीक्षा

Thu, 12 Dec 2013 12:45 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Thu, 12 Dec 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
police recruitment examination

पुलिस में सिपाही के 41 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षा 15 दिसंबर को होगी। इसके लिए विभिन्न शहरों में 4200 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


इस परीक्षा के लिए 21.62 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा है। परीक्षा केंद्र के लिए अभ्यर्थियों से तीन शहरों का विकल्प मांगा गया था, इन्हीं में से एक केंद्र उन्हें आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


विशेष सचिव गृह राकेश चंद्रा ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 दिसंबर को यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।

परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों व कक्ष निरीक्षकों को मोबाइल रखना मना है। केवल प्रधानाचार्य ही मोबाइल रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र बनाने से पहले उस स्कूल व कॉलेज की पूरी छानबीन की गई है। जहां भी कॉलेज प्रबंधक व प्रधानाचार्य के रिकॉर्ड खराब मिले, उन्हें परीक्षा केंद्र की सूची से हटा दिया गया है। ऐसे करीब 350 परीक्षा केंद्र बदल दिए गए हैं।

विशेष सचिव गृह ने बताया कि परीक्षा में इतनी बड़ी तादाद में अभ्यर्थियों के शामिल होने के मद्देनजर रेलवे व बस अड्डों के प्रभारियों को अतिरिक्त व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

पुलिस विभाग में इतनी बड़ी परीक्षा आयोजित करने के लिए यूपी अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कराने की कोशिश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed