फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police recruitment examination

15 दिसंबर को होगी सिपाही भर्ती परीक्षा!

Tue, 22 Oct 2013 01:44 PM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विष्णु मोहन/लखनऊ Updated Tue, 22 Oct 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
police recruitment examination

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि सिपाही भर्ती परीक्षा पर्चा लीक होने की वजह से स्थगित नहीं की गई। यह परीक्षा अब 15 दिसंबर को हो सकती है।

विज्ञापन


कुल 41610 पदों के लिए लगभग 4100 केंद्रों पर यह परीक्षा होनी थी, लेकिन इसके प्रश्न पत्र लेकर आ रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इससे ट्रक का दरवाजा उखड़ गया और उस पर लगा ‘वन टाइम लॉक’ भी टूट गया। पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड के सचिव अमिताभ यश के मुताबिक ताला टूटने की वजह से प्रश्न पत्र की सुरक्षा को लेकर तय मानक टूट गए।
विज्ञापन


इसी वजह से परीक्षा स्थगित करने का निर्णय किया गया। सचिव ने दावा किया कि पर्चा लीक नहीं हुआ। उधर, आईजी एसटीएफ आशीष गुप्ता ने भी सोमवार शाम एनेक्सी के मीडिया सेंटर में राज्य सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि पर्चा लीक होने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर पर्चा लीक हुआ होता तो इतनी शीघ्रता से परीक्षा कराना संभव नहीं था। ऐसे में पहले इस बात का पता लगाया जाता कि पर्चा कैसे और किस स्तर पर लीक हुआ।

उन्होंने कहा कि परीक्षा 4100 केंद्रों पर होनी है। जिन केंद्रों का परीक्षा के लिए चयन हुआ है, उनके व्यवस्थापकों से इसके लिए अनुमति लेनी होती है।

अब नई तिथि पर परीक्षा होने की वजह से व्यवस्थापकों से फिर अनुमति लेनी होगी, इसी वजह से यहसमय लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed