फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police raided in a village of Bahraich for illigal wine shop.

अवैध शराब की धरपकड़ के लिए पहुंची पुलिस व आबकारी टीम पर हमला, बवाल करने पर 10 गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2019 01:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Jun 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Police raided in a village of Bahraich for illigal wine shop.
- फोटो : amar ujala

बहराइच के मिहींपुरवा के बलई गांव में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए पहुंची आबकारी व पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें गाड़ियों के शीशे टूट गए और एक दरोगा को चोट आई।

विज्ञापन

मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को जानकारी मिली कि बलईगांव में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिस पर आबकारी विभाग व पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अराजक तत्वों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोशित होने की जानकारी आबकारी टीम ने वापस लौट कर तत्काल थाना मोतीपुर में दी।
विज्ञापन


जिस पर बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने अराजक तत्वों की तलाश में गांव के घरों में दबिश देना शुरू किया और 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इसके एक सप्ताह पहले भी आबकारी विभाग व मोतीपुर पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी कर अवैध शराब की भट्टियां नष्ट कर शराब माफियाओं पर कार्रवाई की थी।

एसएचओ मोतीपुर मनोज मिश्रा ने बताया कि दबिश देने गई टीम पर हमला किया गया है। केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed