ऑक्सीजन सप्लायर को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापे, कंपनी बोली-नहीं बंद की सप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीष भंडारी के लखनऊ में रह रहे रिश्तेदारों और संबंधियों के यहां रात को पुलिस ने छापा मारा। पुष्पा सेल्स को मेडिकल कॉलेज को ऑक्सीजन सप्लाई करने का ठेका दिया गया था। ये कंपनी कई साल से अस्पताल को ऑक्सीजन सप्लाई कर रही थी।
68 लाख की देनदारी मेडिकल कॉलेज पर होने के चलते एक अगस्त से ही कंपनी ने मेडिकल कॉलेज को लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई रोक दी थी।
कंपनी के अधिकारी दीपांकर शर्मा ने कॉलेज के प्राचार्य को पत्र लिखकर इस संबंध में जानकारी दी थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कंपनी की एचआर मीना वालिया ने मीडिया को जानकारी दी कि हमने कॉलेज प्रशासन को पेमेंट की जानकारी दी थी, लेकिन गैस की सप्लाई कोई भी इस तरह बंद नहीं कर सकता। अस्पताल में हुई मौत ऑक्सीजन की सप्लाई से नहीं हुई है।