फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police men to be transferred in UP.

तीन साल से एक ही स्थान पर जमे इंस्पेक्टर-दरोगा हटेंगे

Sat, 03 Sep 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police men to be transferred in UP.

एक ही स्थान पर तीन साल से जमे इंस्पेक्टर व दरोगा हटाए जाएंगे। चुनाव आयोग के आदेश के बाद डीजीपी कार्यालय हरकत में आ गया है।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय ने सभी आईजी, डीआईजी व पुलिस कप्तानों को सर्कुलर भेजकर ऐसे दरोगा व इंस्पेक्टरों का तबादला करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सात सितंबर की समय सीमा तय की गई है। इसके तहत गृह जिले में तैनात इंस्पेक्टरों का भी तबादला किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। आयोग ने सबसे पहले लंबे अरसे से एक ही स्थान पर तैनात दरोगा व इंस्पेक्टरों को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग का पत्र मिलते ही आईजी स्थापना वितुल कुमार ने भी सभी पुलिस कप्तान, आईजी व डीआईजी को अपने-अपने क्षेत्र में तबादला व समायोजन करने के निर्देश दिए हैं।

डीजीपी ऑफिस को देनी होगी सूचना

Police men to be transferred in UP.

सभी आईजी जोन को इस आदेश का पालन कराने के बाद सात सितंबर तक सूचना डीजीपी ऑफिस में देनी होगी। साथ ही सभी आईजी, डीआईजी व पुलिस कप्तानों को यह प्रमाण पत्र भी देना होगा कि उनके क्षेत्र में अब इस श्रेणी के तहत कोई तबादला शेष नहीं है। सभी जोन से सूची आने के बाद डीजीपी ऑफिस इसकी सूचना चुनाव आयोग को भेजेगा।

छह माह में रिटायर होने वालों को छूट
जिन इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के रिटायरमेंट में मात्र छह माह का समय बचा है, उन्हें चुनाव आयोग ने राहत दी है। ऐसे पुलिस कर्मियों का तबादला नहीं किया जाएगा, लेकिन जिनके रिटायरमेंट में छह महीने से अधिक का समय है उन्हें कोई छूट नहीं मिलेगी।

इनका होगा तबादला
- ऐसे इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर जो गृह जिले में तैनात हैं
- ऐसे इंस्पेक्टर एवं सब इंस्पेक्टर जिनकी नियुक्ति अवधि एक ही जिले में तीन वर्ष से हो

- ऐसे सब इंस्पेक्टर जो तीन वर्ष से एक ही सब डिवीजन में हों
- सब इंस्पेक्टरों का न सिर्फ सब डिवीजन बदला जाए बल्कि विधानसभा क्षेत्र के बाहर तैनाती होगी

- तीन वर्ष की अवधि में अधिकारी की उस जिले में पदोन्नति से पूर्व की नियुक्ति को भी जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed