{"_id":"653c9d59e6957cae77021055","slug":"police-men-more-than-50-years-of-age-will-have-to-go-through-screening-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मियों की होगी स्क्रीनिंग, अनिवार्य रूप से किए जाएंगे सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मियों की होगी स्क्रीनिंग, अनिवार्य रूप से किए जाएंगे सेवानिवृत्त
Sat, 28 Oct 2023 01:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:08 PM IST
सार
पुलिस की सभी शाखाओं में 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले कर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए स्क्रीनिंग का आदेश जारी कर दिया गया है। सभी शाखाओं के प्रमुखों को 20 नवंबर तक सूचना भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पीएसी समेत पुलिस की सभी शाखाओं में 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले कर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
डीजीपी मुख्यालय की ओर से इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि ऐसे कर्मी जो 31 मार्च 2023 को 50 वर्ष अथवा इससे अधिक की आयु पूरी कर चुके हैं, उनकी अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: अभी बात नहीं करेंगे सपा-कांग्रेस, पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद ही होगा कोई फैसला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: अब आजम को लेकर सपा-कांग्रेस में हुई भिड़ंत, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने अखिलेश पर बोला हमला
इस बाबत सभी शाखाओं के प्रमुखों को 20 नवंबर तक सूचना भेजने को कहा गया है।
योगी सरकार ने सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों की कार्यक्षमता की जांच करने के लिए स्क्रीनिंग का आयोजन करने की बात कही थी। इसी के तहत पुलिस व इससे जुड़ी सभी शाखाओं से जुड़े कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
नवंबर 2019 में योगी सरकार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रांतीय पुलिस सेवा के सात अफसरों को जबरन रिटायरमेंट दे दी थी। इसका फैसला स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट पर किया गया था।
सरकार के इस कदम को सरकारी कर्मचारियों के लिए एक चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है। रिटायर किए गए अफसरों के खिलाफ गंभीर मामले सामने आए थे। अफसरों की उम्र 50 वर्ष या इससे अधिक थी।