{"_id":"cf44ce2e969197b906692fdc8d0f2180","slug":"police-man-beaten-boy-with-belt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः दरोगा ने बेल्ट से पीटा लड़के को, सस्पेंड हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाकः दरोगा ने बेल्ट से पीटा लड़के को, सस्पेंड हुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबेडकरनगर
Updated Mon, 13 Apr 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा में दो किशोरों के बीच हुए विवाद व मारपीट के बाद अलीगंज थाने में लाए गए एक किशोर की वहां तैनात दरोगा जब्बार ने बेल्ट से निर्मम पिटाई की। घटना चार दिन पहले की है। रविवार को इसका वीडियो सामने आने के बाद एसपी पंकज ने दरोगा को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच सीओ टांडा सत्यम को सौंपी गई है।कस्बा छोटी बाजार निवासी आरिफ (13) साइकिल से अलीगंज की एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने गया था। साइकिल खड़ी कर वह कोल्डड्रिंक पीने लगा, इसी बीच एक अन्य किशोर ने उसकी साइकिल गिरा दी।
विज्ञापन
इस पर दोनों में विवाद हो गया। अलीगंज पुलिस आरिफ को पकड़कर अपने साथ थाने ले गई। थाने में दरोगा जब्बार मौजूद था। किशोर के नजदीक आते ही दरोगा ने बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। घटना के समय वहां मौजूद एक युवक इसकी वीडियो क्लिप बना ली। यह क्लिप रविवार को एसपी पंकज को दी गई।
विज्ञापन