फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police interrogated kanika kapoor

पुलिस ने कनिका कपूर से पूछे 40 सवाल, गायिका ने खुद को बताया निर्दोष

Thu, 30 Apr 2020 12:33 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
police interrogated kanika kapoor
कनिका कपूर
कोरोना संक्रमण फैलाकर लोगों की जान खतरे में डालने की आरोपी बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के बयान बुधवार दोपहर ही दर्ज कर लिए गए। पहले कनिका के बयान गुरुवार को दर्ज किए जाने थे।
विज्ञापन


महानगर के शालीमार गैलेंट स्थित कनिका के फ्लैट पर गए सरोजनीनगर थाना के विवेचक जेपी सिंह ने उनसे 40 सवाल पूछे। कनिका ने सभी सवालों का जवाब दिया।

पुलिस ने उनसे लंदन से मुंबई और फिर लखनऊ आने की फ्लाइट के टिकट, पासपोर्ट और वीजा की फोटोकॉपी समेत अन्य दस्तावेज लिए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे कनिका के घर पहुंचे विवेचक व अन्य पुलिसकर्मी वहां डेढ़ घंटे से अधिक समय तक रहे।
विज्ञापन


इस दौरान कनिका के साथ उनका वकील भी था। विवेचक अपने साथ कनिका से पूछे जाने वाले सवालों की सूची बनाकर लाए थे। कनिका के लंदन से मुंबई और फिर लखनऊ आने तक के सफर और मिलने-जुलने वालों के बारे में जानकारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सभी सवालों का दिया आराम से जवाब

पुलिस सूत्रों का कहना है कि कनिका ने पुलिस के सभी सवालों का आराम से जवाब दिया। इस दौरान कनिका ने अपनी बात भी रखी। विवेचक ने कनिका के पासपोर्ट, वीजा और अंतरराष्ट्रीय व घरेलू उड़ानों के टिकट की फोटोकॉपी के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज लिए हैं।

मालूम हो कि कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएमओ की तरफ से उनके खिलाफ सरोजनीनगर थाने में लोगों की जान को खतरा पहुंचाने की धारा में केस दर्ज कराया गया था।

कनिका पीजीआई में उपचार करा रही थीं जहां स्वस्थ होने के बाद उन्हें महानगर के शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में क्वारंटीन कराया गया था।

सोमवार को सरोजनीनगर थाना के उपनिरीक्षक जेपी सिंह ने कनिका को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस दिया था। कनिका ने 30 अप्रैल को बयान दर्ज कराने की बात कही थी लेकिन पुलिस ने एक दिन पहले यानी 29 अप्रैल को ही कनिका के फ्लैट जाकर उनका बयान दर्ज कर लिया।

कनिका से पूछे गए ऐसे सवाल

- लंदन के अलावा किन-किन देशों में गई थीं और किस देश में कितने दिन रहीं। - विदेश में रहने के दौरान कोरोना के लक्षण प्रतीत हुए थे या नहीं। - लंदन से मुंबई एयरपोर्ट आने पर जांच की गई थी या नहीं। - जांच में शरीर का तापमान कम दिखाने के लिए किसी एंटी बॉयटिक का सेवन तो नहीं किया। - लखनऊ आने पर एयरपोर्ट पर जांच कराई थी या नहीं। - लखनऊ आने पर क्या कोरोना से संक्रमित होने का आभास था। - यहां वह किन दावतों और समारोहों में शामिल हुईं। - पार्टियों-समारोहों में किसने आमंत्रित किया था। - लखनऊ में रहने के दौरान किन-किन लोगों के संपर्क में आईं। - होटल ताज में कितने दिन रुकीं, इस दौरान किन लोगों से मिलीं। - कोरोना संक्रमण के लक्षण कब नजर आए। - संक्रमण के लक्षणों का आभास होने पर किसे सूचना दी। - कोरोना की जांच खुद कराई या किसी को संक्रमण की जानकारी दी।

 

11 मार्च को मुंबई से आई थीं लखनऊ

कनिका ने पुलिस से खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित होने का उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था। पता चलते ही जांच कराने आगे आईं और परिजनों व सक्षम एजेंसियों को बताया। अगर उन्हें जरा भी आभास होता कि वह संक्रमित हैं तो अपने माता-पिता और करीबियों से दूर रहतीं। 

कनिका 10 मार्च को लंदन से मुंबई आई थीं। वहां से 11 मार्च को फ्लाइट से लखनऊ आईं। महानगर में शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट पहुंचीं।

यहां माता-पिता रहते हैं। लखनऊ व कानपुर में कई पार्टियों व उद्घाटन कार्यक्रमों में शामिल हुईं। लखनऊ में रहने के दौरान उन्होंने कुछ घंटे ताज होटल में भी बिताए। 

स्वास्थ्य की जानकारी न देने का आरोप

कनिका के खिलाफ सरोजनीनगर थाना में शांतिभंग और लोगों की जान खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। आरोप था कि कोरोना से संक्रमित होने के लक्षणों के बावजूद उन्होंने विदेश से मुंबई और फिर वहां से लखनऊ आने तक किसी को अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी नहीं दी।

इस दौरान वह मुंबई, लखनऊ और कानपुर में कई पार्टियों में शरीक हुईं और कई उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। उनकी वजह से कई लोगों को संक्रमण का खतरा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed