फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police ignored complain of threat of acid attack.

छात्रा को रेप-एसिड अटैक की धमकी, पुलिस बोली- घटना हो तब आना

Sat, 17 Jun 2017 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Jun 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
 Police ignored complain of threat of acid attack.
demo pic

लखनऊ के कैसरबाग में इंटर छात्रा को रेप व तेजाब से जलाने की धमकी देने वाले दबंग बिल्डर शादाब मोहम्मद खान उर्फ सैजी व उसके भाई अर्शी की शिकायत करने गई मां को पुलिस ने यह कहकर टरका दिया कि जब घटना हो तब आना।

विज्ञापन


पीड़िता ने एसएसपी दीपक कुमार से गुहार लगाई लेकिन फिर भी मदद नहीं मिली। दबंग की दहशत से छात्रा और उसका परिवार घर में कैद है। छात्रा ने स्कूल जाने से भी मना कर दिया है। पुलिस के रवैए से दुखी पीड़ित मां-बेटियों ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने की बात कही है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि पति की मौत के बाद वह दो बेटियों के साथ कैसरबाग इलाके में रह रही है। इलाके के दबंग बिल्डर शादाब मोहम्मद खान उर्फ सैजी ने उनकी छोटी बेटी से अश्लील हरकतें की थी जिसकी उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सैजी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन दो दिन बाद ही वह जमानत पर बाहर आ गया। इसके बाद से सैजी और उसका भाई अर्शी मां-बेटियों पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है।

लगातार बना रहा मुकदमा वापस लेने का दबाव

 Police ignored complain of threat of acid attack.
demo pic

महिला ने बताया कि अक्सर राह चलते हुए सैजी व उसका भाई रोककर धमकियां देता है। उसकी दहशत से पूरा परिवार शाम ढलते ही खुद को घर में कैद कर लेता है।

दो मई को सैजी व अर्शी ने उनकी बेटी को फिर से सड़क पर रोककर धमकाया। मुकदमा वापस न लेने पर रेप करने और तेजाब से जलाने की धमकी दी।

महिला ने इसकी एफआईआर दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित छात्रा का कहना है कि सैजी और अर्शी लगातार दबाव बना रहे हैं।

शर्मनाक: पहले कोतवाली भेजा, वहां कहा गया घटना के बाद करेंगे कार्रवाई

 Police ignored complain of threat of acid attack.

उसकी मां ने एसएसपी से मिलकर दबंग बिल्डर व उसके भाई की शिकायत की तो उन्होंने वापस कैसरबाग कोतवाली भेज दिया। यहां जाने पर पुलिसकर्मियों ने कहा कि बच्ची से रेप हुआ न तेजाब फेंका गया। जब होगा तभी पुलिस कार्रवाई करेगी।

पुलिस की यह बातें सुनने के बाद इंटर की छात्रा इतनी दहशत में है कि उसने स्कूल जाने से भी मना कर दिया है।

उधर, बच्चियों को दबंगों से बचाने के लिए विधवा पुलिस ऑफिस से थाना-चौकी के चक्कर काट रही है लेकिन राहत नहीं मिल रही। पुलिस के रवैए से क्षुब्ध पीड़ित मां-बेटियों ने सीएम से मिलकर गुहार लगाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed