फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police have arrested accused in case of misdeeds robbery and murder of woman in Lucknow

UP: सगे भाई निकले हैवान... महिला से दुष्कर्म के बाद की थी हत्या, एक गिरफ्तार; दूसरे पर एक लाख का इनाम घोषित

Fri, 21 Mar 2025 09:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Mar 2025 09:02 PM IST
सार

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस व क्राइम ब्रांच की छह अलग-अलग टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई थीं। पुलिस को सबसे पहले मलिहाबाद कसमंडी स्थित एक अस्पताल से ई-ऑटो की फुटेज मिली। इसके बाद पुलिस ने जब पूरे रूट को चेक किया तो कई जगह से फुटेज पुलिस के हाथ लगी। इसके बाद सर्विलांस की मदद ली गई। 

विज्ञापन
Police have arrested accused in case of misdeeds robbery and murder of woman in Lucknow
घटना में प्रयुक्त ई-ऑटो, आरोपी दिनेश - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में दुष्कर्म एवं लूटपाट कर अयोध्या निवासी महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मलिहाबाद पुलिस एवं क्राइम ब्रांच ने मिलकर इस सनसनीखेज घटना का खुलासा किया। पकड़ा गया आरोपी दिनेश कुमार दुबग्गा क्षेत्र के बसंतकुंज योजना का रहने वाला है। इसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल ई-ऑटो व महिला से लूटे गए दस्तावेज बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी पकड़े गए आरोपी का सगा भाई अजय है। जो, अभी फरार है। पुलिस ने इस पर एक लाख का इनाम घोषित किया है। 

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल के पास एक्टिव मोबाइल नंबर की मदद से आरोपियों के मोबाइल की जानकारी हुई। फुटेज व सर्विलांस की मदद से बृहस्पतिवार को पुलिस ने मलिहाबाद के संयासी बाग के पास से वारदात में शामिल दिनेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि वारदात में उसका सगा भाई अजय भी शामिल था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: आईएएस अभिषेक प्रकाश की संपत्ति की जांच करेगी विजिलेंस, वसूली के कारण किए गए हैं निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ई-ऑटो में आलमबाग बस अड्डे से महिला को बैठकर निकला था। अंधे की चौकी के पास उसने भाई दिनेश को बैठाया। मलिहाबाद के मोहम्मदनगर पहुंचने पर महिला का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी महिला को वाजिदनगर बाग ले गए। दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पहने हुए कपड़े से ही उसका गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन, जेवर और बैग लूटकर भाग निकले।

भागे हुए अजय की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

डीसीपी पश्चिम ने बताया कि वारदात में शामिल दोनों सगे भाई पेशेवर अपराधी हैं। गिरफ्तार दिनेश के खिलाफ पहले से चोरी, दुष्कर्म और गैंगस्टर के कुल आठ मुकदमें पहले से दर्ज हैं। वहीं फरार आरोपी अजय के खिलाफ शहर के अलग-अलग थाने में चोरी, गैंगस्टर के 22 मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी ने बताया कि भागे हुए अजय की तलाश पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। उसके कुछ करीबियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

बढ़ाई गई दुष्कर्म व डकैती की धारा

महिला की हत्या के मामले में शुरू से ही दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी। हत्यारोपी दिनेश के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस ने केस में दुष्कर्म की धारा 64 (1) और डकैती की धारा 309(4) की धारा बढ़ाई गई है। केस में दोनों धाराओं का बढ़ाया जाना इस बात की पुष्टि कर रहा है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ और घटना में दिनेश, अजय के अलावा भी शायद कुछ और लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस का दावा है कि महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ। वारदात में दिनेश व अजय की शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed