फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police had not done anything against rules says adg on jhansi encounter

झांसी एनकाउंटर पर एडीजी बोले- पुलिस ने नहीं किया नियम विरुद्घ कोई काम

Thu, 10 Oct 2019 12:08 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 10 Oct 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
police had not done anything against rules says adg on jhansi encounter
यूपी पुलिस
झांसी में हुए पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर मामले में एडीजी कानून व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री ने कहा है कि पुलिस ने नियम विरुद्घ कोई काम नहीं किया। इस पूरे मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की गाइडलाइन का पालन किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुष्पेंद्र के खिलाफ 2014 और 2015 में विभिन्न धाराओं में कुल पांच केस दर्ज थे। घटना वाले दिन भी पुष्पेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास व लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था जिसके पांच घंटे बाद पुलिस मुठभेड़ में पुष्पेंद्र मारा गया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुष्पेंद्र के पार्थिव शरीर को परिवार को सौंपने की पूरी कोशिश की गई। 24 घंटे बाद भी जब परिवार ने शव नहीं लिया तो धार्मिक रीति रिवाजों के मुताबिक झांसी नगर में उसका दाह संस्कार कराया गया। इसमें स्थानीय लोग भी शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के समय पुष्पेंद्र के परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था, लेकिन बाद में कुछ लोग वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी पुलिस द्वारा पुष्पेंद्र के खिलाफ  दर्ज मुकदमों से जुड़े ट्वीट किए जाने पर एडीजी ने कहा कि ‘पुलिस क्रैकडाउन’ की प्रक्रिया का पालन हुआ है। परिवार को जो भी शिकायत है, उन तथ्यों को विवेचना में शामिल किया जाएगा। एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटी जांच की जा रही है। 


उन्होंने बताया कि 5 अक्तूबर को दर्ज दोनों मुकदमों की विवेचना एसएसपी की निगरानी में और डीआईजी रेंज व एडीजी जोन के पर्यवेक्षण में की जा रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के झांसी दौरे को लेकर एडीजी ने कहा कि दुखी परिवार को सांत्वना देने के लिए कोई भी जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed