फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police

अराजक तत्वों पर नजर रखेगी बहादुरापुर चौकी की पुलिस

Mon, 05 Jul 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
police
देहात (बलरामपुर)। बहादुरापुर गांव में बनी चौकी पर तैनात पुलिस अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी। इससे पूरे इलाके में अपराध रोकने में भी काफी मदद मिलेगी। चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी अपने व्यवहार से मित्र पुलिस का उदाहरण जनसमुदाय के सामने प्रस्तुत करे। यह आह्वान पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा डॉ. राकेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

वह सोमवार को देहात कोतवाली के बहादुरापुर गांव में नवनिर्मित पुलिस चौकी के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रहे थे। इस दौरान मौजूद एसपी हेमंत कुटियाल व एएसपी अरविंद मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पुलिस चौकी पर तैनात प्रभारी निरीक्षक के साथ-साथ सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ ड्यूटी करते हुए चौकी पर आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार करें, ताकि परेशान लोगों को बिना कारण देहात कोतवाली का चक्कर न काटना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed