फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police

बेवजह बाहर घूमने वालों पर किया चालान

Sun, 20 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
police
फोटो-7-बलरामपुर में पैदल गश्त कर लॉकडाउन का पालन करवाती पुलिस टीम।(संवाद) - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले में लागू साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान लोगों को जागरूक करने तथा लाकडाउन का पालन करने के लिए पुलिस ने पैदल गश्त कर लोगों को जागरूक किया। बेवजह बाहर घूमने तथा बिना मास्क के आवागमन करने वालों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश एवं एएसपी अरविंद मिश्रा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी कोतवाली व थानों की पुलिस ने पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान चौराहों, मार्केट, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों का गहनता से चेकिंग की गई। यातायात नियमों का पालन करने तथा मास्क का प्रयोग करने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण भले ही कम हुआ है लेकिन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बेवजह घर से बाहर न निकलें। घर से निकलते समय मास्क जरूर पहने। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि बेवजह बाहर घूमने वालों तथा बिना मास्क लगाए आवागमन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए। सभी थाना क्षेत्रों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन हरहाल में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed