फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police get country liquor in up

यूपीः चुनावी लहर में शराब के साथ पकड़ी गईं चार महिलाएं भी

Thu, 01 Oct 2015 01:50 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
police get country liquor in up

यूपी के श्रावस्वी में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध सोमवार से आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में टीम ने भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खेदूपुरवा, भयापुरवा व किढ़िहा वनपुरवा में दबिश देकर 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान टीम ने चार महिलाओं को पकड़ कर उनके विरुद्ध केस दर्ज कराया।

विज्ञापन


जिलाधिकारी आर विक्रम सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार देर शाम आबकारी विभाग द्वारा निरीक्षक जेजे प्रसाद के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


टीम में मौजूद प्रधान आरक्षी सूर्यकांत पांडे, सिपाही विक्रम देव चौधरी, दूबे प्रसाद व प्रीतम सेन भारतीय ने भिनगा कोतवाली क्षेत्र के खेदूपुरवा, भयापुरवा व किढ़िहा वनपुरवा गांव में औचक छापेमारी की। टीम ने खेदूपुरवा निवासिनी गुड्डन पत्नी रामधीरज को 25 लीटर शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भयापुरवा निवासिनी रमकला पत्नी लालमन उर्फ शोका को 10 लीटर, छोटका पत्नी सेमे को पांच लीटर तथा किढ़िहा वनपुरवा निवासिनी रूसा पत्नी पलटहे चिड़ीमार को दस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। इस दौरान टीम ने पांच क्विंटल लहन बरामद किया। लहन को मौके पर नष्ट कराने के साथ ही टीम ने शराब समेत इस अवैध कारोबार में लगी चारों महिलाओं के विरुद्ध भिनगा कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया।

80 लीटर शराब बरामद, चार पर रिपोर्ट

police get country liquor in up

अवैध शराब का एक और मामला यूपी के फैजाबाद जिले में भी सामने आया। पंचायत चुनाव पर अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को फैजाबाद व जिले की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त छापेमारी कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए 80 लीटर शराब बरामद किया है।

पंचायत चुनाव में शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र के निर्देश पर आबकारी अधिकारी विपिन सहाय यादव द्वारा दो आबकारी निरीक्षकों व सिपाहियों व फैजाबाद जिले की आबकारी टीम के साथ बुधवार को कुर्सी थाना क्षेत्र के बीहड़पुरवा गांव में छापेमारी की गई।

इस कार्रवाई में गांव से 80 लीटर शराब बरामद किया गया है। वहीं इस काम में लिप्त मिले चार लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मौके पर पांच क्विंटल् लहन भी नष्ट हुई है। गांव में आबकारी टीम की छापेमारी से हड़कंच मच गया व लोग अपने अपने घरों से ही भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed