फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police constable recruitment exam declared.

सिपाही भर्ती परीक्षा-2013 का परिणाम घोषित

Fri, 17 Jul 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Jul 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Police constable recruitment exam declared.

पुलिस भर्ती बोर्ड ने आरक्षी व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2013 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कुल 41,610 पदों के लिए हुई इस भर्ती में 38,315 अभ्यर्थी सफल रहे हैं। भर्ती बोर्ड ने नतीजों को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, जिसे अभ्यर्थी देख सकते हैं।

विज्ञापन


पुरुषों में सीतापुर के महेशपुर छिलवारा के अरुण कुमार यादव पहले स्थान पर रहे। जबकि बागपत के ग्वालीखेड़ा, बिनौली निवासी चरण सिंह दूसरे व सुकरौली, महरौली, संत कबीरनगर के सूर्य प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। ऐसे ही महिलाओं में मैनाठेर, बिलारी, मुरादाबाद की नाजरीन पहले, दयानतपुर, बाबूगढ़, हापुड़ की भावना चौधरी दूसरे और पायतीकला, अमरोहा की शबनम जहां तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार चयन प्रक्रिया के तहत सफल अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा (100 अंक), मुख्य लिखित परीक्षा (300 अंक) में हासिल कुल अंकों की श्रेष्ठता व पद के लिए दी गई वरीयता के आधार पर चयन परिणाम घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड अधिकारियों के अनुसार जो परिणाम घोषित किया गया है उसमें उन 6,254 अभ्यर्थियों को नहीं शामिल किया गया है, जिनकी ओएमआर शीट पर ह्वाइटनर या ब्लेड का इस्तेमाल पाया गया।

22,24,693 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

Police constable recruitment exam declared.

इस परीक्षा के लिए विज्ञापन प्रकाशित होने पर 22,24,693 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रारंभिक लिखित परीक्षा 15 दिसंबर 2013 को आयोजित की गई थी। इसके नतीजे 28 जुलाई, 2014 को घोषित किए गए थे, जिसमें 4,30, 945 अभ्यर्थी सफल हुए थे।

इन सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 3,51,759 अभ्यर्थी सफल हुए थे। इसके बाद दिसंबर 2014 में आयोजित हुई मुख्य लिखित परीक्षा में हासिल अंकों के आधार पर मेरिट बनाकर 55, 994 अभ्यर्थियों को चिकित्सीय व दस्तावेजी परीक्षण के लिह अप्रैल व मई 2015 में बुलाया गया था।

परीक्षा में पुलिस आरक्षी के 35500 पदों के सापेक्ष कुल 33605 अभ्यर्थी, पीएसी जवान के 4033 पदों के सापेक्ष 3418 और फायरमैन के 2077 पदों के सापेक्ष कुल 1292 अभ्यर्थी चयनित हुए। तीनों वर्गों में कुल 38315 अभ्यर्थी चयनित हुए।

बोर्ड अधिकारियों के अनुसार पुरुष वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में कटऑफ 314.8926, अन्य पिछड़ा वर्ग में 308.5096, अनुसूचित जाति में 284.6798 व अनुसूचित जनजाति में 250.2119 रहा है।

ऐसे ही महिला वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में कटऑफ 293.1905, अन्य पिछड़ा वर्ग में 274.0417, अनुसूचित जाति में 229.7865 व अनुसूचित जनजाति में 167. 2336 रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed