{"_id":"6a2b20d4317333cc670fb5f4","slug":"police-conducted-a-drive-and-issued-challans-to-3611-vehicles-lucknow-news-c-13-lko1070-1779286-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पुलिस ने चलाया अभियान, 3611 वाहनों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पुलिस ने चलाया अभियान, 3611 वाहनों का किया चालान
विज्ञापन
जांच करतीं पुलिस उपायुक्त यातायात रवीना त्यागी।
लखनऊ। सेफ राइड प्रोजेक्ट के ठप पड़ने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने पर बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने ऑटो और ई रिक्शों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 3,611 वाहनों का चालान किया गया और 80 सीज किए गए। 45 ई रिक्शे भी सीज किए गए हैं।
पुलिस उपायुक्त यातायात रवीना त्यागी ने बताया कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, बिना आवश्यक अभिलेखों के संचालित और संदिग्ध रूप से चल रहे कई ई रिक्शाें के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।
अभियान के दौरान प्रोजेक्ट सेफ राइड के तहत ई रिक्शा चालकों को उनके अनिवार्य पंजीकरण के बारे में जानकारी दी गई। यातायात पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, ड्रिंक एंड ड्राइव, एचएसआरपी नंबर प्लेट, बिना हेलमेट, नो-पार्किंग और रॉन्ग साइड वाहन संचालन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, अभियान में 1,002 ई रिक्शाें का चालान किया गया। इसके अलावा मॉडिफाइड साइलेंसर के 94, एचएसआरपी नंबर प्लेट उल्लंघन के 378, बिना हेलमेट के 1,568, बिना सीट बेल्ट के 16 और नो पार्किंग के 977 चालान किए गए। अन्य नियमों के उल्लंघन में 543 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।