{"_id":"61b8fcbaa7c4df73f60639a8","slug":"police-chauki-incharge-in-line-lucknow-news-lko6089677167","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का मोबाइल तोड़ने वाला चौकी इंजार्च लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक का मोबाइल तोड़ने वाला चौकी इंजार्च लाइन हाजिर
विज्ञापन
लखनऊ। शिक्षक भर्ती में प्रदर्शन करने रहे युवक का मोबाइल छीनकर फेंकने वाले आरोपी दरोगा को पुलिस कमिश्नर ने लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं पीड़ित युवक को बुलाकर नया मोबाइल दिया।
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, सोमवार को शिक्षक भर्ती के मामले में कुछ प्रदर्शनकारी चारबाग से विधानभवन की तरफ जा रहे थे। हुसैनगंज के छितवापुर चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और कुछ प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। इन प्रदर्शनकारियों के बीच संतकबीरनगर निवासी युवक अभय श्रीवास्तव ने अपना मोबाइल निकाला और वीडियो बनाने लगा।
चौकी इंचार्ज भड़क उठे और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर सड़क पर फेंक दिया जिससे मोबाइल टूट गया। दरोगा की करतूत का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल हो गया। मंगलवार सुबह पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को इस वीडियो के बारे में पता चला तो उन्होंने चौकी इंचार्ज छितवापुर सुभाष सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं पीड़ित युवक अभय श्रीवास्तव को अपने आवास बुलाकर मोबाइल खरीदकर दिया।