फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police beats accused father to death in barabanki

बेटे पर अपहरण का आरोप, पिता को उठा ले गई पुलिस, पीटकर ले ली जान

Mon, 17 Apr 2017 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 17 Apr 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
police beats accused father to death in barabanki
डेमो प‌िक

बाराबंकी क्षेत्र की रामनगर पुलिस ने एक युवती के अपहरण के आरोपी युवक के पिता की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद अधेड़ की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मधवापुर मजरे बल्लोपुर गांव निवासी बाबू यादव(55) के पुत्र लक्ष्मन रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती को दस दिन पूर्व भगा ले गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में लक्ष्मन के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। दबाव बनाने के लिए पुलिस लक्ष्मन के पिता बाबू यादव को पूछताछ करने के लिए रविवार की दोपहर पकड़कर लाई थी। इस बीच पुलिस ने बाबू यादव की जमकर पिटाई की जिसके बाद रात करीब दस बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद थाने के पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। मामले की जानकारी पर एसपी समेत सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाबू यादव को सीएचसी रामनगर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इसके बाद करीब 12 बजे रात में मृतक के परिवारीजनों को इस बात की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी का कहना है कि इस मामले में जो भी पुलिस कर्मी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed